Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, दोस्त की बहन से फोन पर करता था चैटिंग, दोस्त ने समझाया तो नहीं माना, जंगल ले जाकर चाकू से गला गोदकर पत्थर से सिर कुचला।
भोपाल, दोस्त की बहन से फोन पर करता था चैटिंग, दोस्त ने समझाया तो नहीं माना, जंगल ले जाकर चाकू से गला गोदकर पत्थर से सिर कुचला।
भोपाल। बैरसिया इलाके में 17 साल के किशोर का अपहरण कर हत्या कर दी गई। उसकी लाश गुनगा के गांव उनिदा के जंगल से पुलिस ने बरामद की है। पुलिस की जांच में सामने आया कि किशोर मोहल्ले में रहने वाले अपनी दोस्त की बहन से फोन पर चैटिंग करता था। दोस्त ने उसे बहन से दूर रहने के लिए समझाया था। वह नहीं माना। ऐसे में दोस्त ने 26 जनवरी को घूमने के बहाने उसका बाइक से अपहरण कर लिया। साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने उसके गले पर चाकू से हमला किया। इसके बाद पत्थर से सिर कुचल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, इब्राहिमपुरा बैरसिया में रहने वाला 17 साल का कुलदीप कुशवाहा पिता दिनेश कुशवाहा निजी काम करता था। 26 जनवरी को घर से वह घूमने के लिए निकला था। देर रात तक वह नहीं आया। इस पर परिजन ने अपहरण का संदेह जताते हुए थाने में मामला दर्ज कराया। पुलिस को गुरुवार देर शाम उसकी लाश कलारा-उनींदा गांव के बीच जंगल में पुलिस को मिली। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि कुलदीप के मोहल्ले में रहने वाला चिंटू उर्फ आनंद कुशवाहा (20) उसके साथ बाइक में देखा गया है। पुलिस ने चिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि कुलदीप की उसने अपने साथी राजू कुशवाहा (21) के साथ मिलकर हत्या कर दी है।
पखवाड़ेभर पहले चिंटू ने अपनी छोटी बहन का मोबाइल चेक किया था। इसमें कुलदीप की चैट थीं। इस पर उसने पहले अपनी बहन को समझाया इसके बाद कुलदीप को हिदायत दी थी। इस पर कुलदीप ने उससे कहा था कि अकेली मेरी गलती नहीं है, तेरी बहन भी मुझे चाहती है। हम दोनों शादी कर साथ रहेंगे। यह बात चिंटू को इतना नागवार गुजरी कि उसने कुलदीप की हत्या की साजिश रच डाली। साजिश के तहत 26 जनवरी की दोपहर कुलदीप को घूमने के बहाने वह बाइक से लेकर गया। हर्राखेड़ा में अपने साथी राजू को बाइक में बैठाया। इसके बाद उसने उनींदा गांव के जंगल में ले गए। जहां, उसकी हत्या कर दी। कुलदीप की लाश पुलिस ने जंगल में मुख्य सड़क से करीब 1 किलोमीटर दूर बरामद की थी। हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद