Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज, प्रेमिका महिला को 4 साल तक लिव इन रिलेशन में रखकर बाद में कर ली दूसरी शादी।
भोपाल, ठेकेदार पर प्रकरण दर्ज, प्रेमिका महिला को 4 साल तक लिव इन रिलेशन में रखकर बाद में कर ली दूसरी शादी।
भोपाल। चार साल तक लिव इन में रखने के बाद कांट्रेक्टर ने दूसरी शादी कर ली। प्रेमिका को जब इसके बारे में पता चला तो उसने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस ने अब कांट्रेक्टर पर ज्यादती समेत अन्य धाराओं में एफआईआर की है। रातीबढ़ में रहने वाली 31 साल की महिला एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान नीलबड़ में रहने वाले जितेंद्र पाराशर से हुई। जितेंद्र कांट्रेक्टर है। जितेंद्र से दोस्ती होने के कुछ दिन बाद ही दोनों में प्यार हो गया। आरोपी ने शादी का वादा कर लड़की को लिव इन पार्टनर बना लिया। इसके बारे में दोनों के घरवालों को भी पता था। महिला ने आरोपी जितेंद्र के कहने पर अपना जॉब छोड़ दिया।
करीब 4 साल तक दोनों एक साथ ही रहे। इस दौरान शादी का झांसा देकर जितेंद्र महिला से ज्यादती करता रहा। कुछ दिन पहले जितेंद्र ने कहीं और शादी कर ली। इसका पता महिला को 12 जनवरी को चला तो उसने जितेंद्र से बात की। जितेंद्र पहले तो शादी करने की बात से मुकर गया, लेकिन बाद में उसने शादी करने की बात मान ली। उसने महिला से यह कहते हुए मना कर दिया कि वह उससे छोटी जाति है। वह उसके साथ समाज में नहीं रह सकता है। महिला ने जितेंद्र को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन जब वह नहीं माना तो महिला ने मंगलवार रात को रातीबढ़ थाने में शिकायत कर दी।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद