रायसेन/मंडीदीप, प्रशासन की खुली नींद, खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने नेशनल घी फैक्ट्री पर मारा छापा, 19 लाख रुपए का मिलावटी घी और क्रीम जब्त। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 29, 2022

रायसेन/मंडीदीप, प्रशासन की खुली नींद, खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने नेशनल घी फैक्ट्री पर मारा छापा, 19 लाख रुपए का मिलावटी घी और क्रीम जब्त।

प्रशासन की खुली नींद, खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने नेशनल घी फैक्ट्री पर मारा छापा, 19 लाख रुपए का मिलावटी घी और क्रीम जब्त।


रायसेन/मंडीदीप, प्रशासन की खुली नींद, खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने नेशनल घी फैक्ट्री पर मारा छापा, 19 लाख रुपए का मिलावटी घी और क्रीम जब्त।

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। खाद्य विभाग, पुलिस और प्रशासन ने मंडीदीप की दो फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की है। एक फैक्ट्री से 19 लाख 59 हजार 910 रुपए का मिलावटी घी जब्त किया गया है तो दूसरी कुरकुरे बनाने वाली फैक्ट्री से 3 लाख 72 कुरकुरे का सामान भी जब्त किया गया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को सुबह 11 बजे से शुरु हुई जो दिन भर चलती रही। तीन साल पहले नेशनल घी फैक्ट्री पर कार्रवाई संचालक राजेश गुप्ता के खिलाफ रासुका की कार्रवाई हो चुकी है। इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद वह फिर से मिलावटी घी बनाने का काम करने लगा।

रायसेन/मंडीदीप, प्रशासन की खुली नींद, खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने नेशनल घी फैक्ट्री पर मारा छापा, 19 लाख रुपए का मिलावटी घी और क्रीम जब्त।

कलेक्टर अरविंद दुबे के निर्देश पर एसडीएम आदित्य शर्मा, खाद्य सहायक निरीक्षक बीपी शर्मा, जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी सुषमा पथरोल, निरीक्षक कल्पना अर्सिया और सतलापुर थाना प्रभारी विनोद परमार शुक्रवार को नेशनल घी फैक्ट्री की जांच करने के लिए पहुंचे। यहां पर 4729 लीटर घी और 400 किलो क्रीम मिला है। उक्त घी में मिलावट होने की बात सामने आई है। 18 लाख 44 हजार 310 रुपए का घी और 1 लाख 15 हजार 600 रुपए क्रीम की कीमत अधिकारियों द्वारा मानी गई है। इस मामले में नेशनल घी के मालिक राजेश गुप्ता पर फूड सेफ्टी अधिनियम में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की है।

रायसेन/मंडीदीप, प्रशासन की खुली नींद, खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने नेशनल घी फैक्ट्री पर मारा छापा, 19 लाख रुपए का मिलावटी घी और क्रीम जब्त।

अधिकारियों ने मंडीदीप की रायल फूड्स पर भी कार्रवाई की है। यहा से भी 3 लाख 72 हजार रुपए के कुरकुरे के बैग व अन्य सामान व जब्ती बनाई गई है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...