Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
इंदौर, सिरफिरा राह चलती लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाकर पब्लिक प्लेस पर करता था अश्लील इशारे, फोन में पोर्न-वीडियो देख चकराई महिला पुलिस, आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर, सिरफिरा राह चलती लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाकर पब्लिक प्लेस पर करता था अश्लील इशारे, फोन में पोर्न-वीडियो देख चकराई महिला पुलिस, आरोपी गिरफ्तार।
इंदौर। राह चलती लड़कियों को प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे करने वाले एक सिरफिरे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला इंदौर का है, आरोपी के फोन से राह चलती लड़कियों के वीडियो भी मिले हैं। एक छात्रा ने हिम्मत कर उसकी इस हरकत का विडियो बनाया। साथ ही उसकी मोपेड का नंबर पुलिस को दिया। तब जाकर आरोपी पकड़ा जा सका। आरोपी को 4 थानों की पुलिस ढूंढ रही थी।
DCP जोन-4 राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम महेश शर्मा है। जो शिक्षक नगर, पद्मालय कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी राजबाड़ा के पास किसी दुकान पर काम करता है। कुछ दिनों से आरोपी गंगवाल, एमओजी लाइन और जूनी इंदौर इलाके के बस स्टॉप पर लड़कियों को गलत इशारे कर रहा था। आरोपी को पुलिस ने न्यू GDC कॉलेज के पास से पकड़ा। आरोपी के खिलाफ शिकायतें आने पर 4 थाने छत्रीपुरा, जूनी इंदौर, अन्नपूर्णा और मल्हारगंज की पुलिस उसे तलाश रही थी। 21 जनवरी को एक छात्रा ने आरोपी का विडियो बनाकर पुलिस तक पहंचाया। पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही। दो दिन बाद छात्रा ने आरोपी का मोपेड नंबर पुलिस को दिया। इससे वह पकड़ा गया।
महेश शर्मा से पूछताछ करने छत्रीपुरा की महिला सब इंस्पेक्टर जूनी इंदौर थाने पहुंची थी। यहां जब उसका मोबाइल लिया तो महिला सब इंस्पेक्टर खुद ही चकरा गई। महेश के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो थे। इसके साथ ही आरोपी ने कॉलेज की लड़कियों के आते जाते वीडियो बना रखे थे। आरोपी ने खुद के कपड़े उतारकर भी मोबाइल में वीडियो बना रखे थे। पुलिस के मुताबिक वह साइको जैसी हरकतें करता है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद