चाइनीज मांझे ने ली 20 साल की छात्रा की जान, स्कूटर से जाते वक़्त मांझे में उलझी युवती की गर्दन, तड़पती रही युवती, तमाशबीन बने लोग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

चाइनीज मांझे ने ली 20 साल की छात्रा की जान, स्कूटर से जाते वक़्त मांझे में उलझी युवती की गर्दन, तड़पती रही युवती, तमाशबीन बने लोग।

चाइनीज मांझे ने ली 20 साल की छात्रा की जान, स्कूटर से जाते वक़्त मांझे में उलझी युवती की गर्दन, तड़पती रही युवती, तमाशबीन बने लोग।

चाइनीज मांझे ने ली 20 साल की छात्रा की जान, स्कूटर से जाते वक़्त मांझे में उलझी युवती की गर्दन, तड़पती रही युवती, तमाशबीन बने लोग।

उज्जैन। 20 साल की छात्रा की जान चाइनीज मांझे ने ले ली। लड़की अपनी ममेरी बहन को साथ लेकर स्कूटर से जा रही थी। जीरो पॉइंट ब्रिज पर उसकी गर्दन में मांझा उलझ गया और उसका गला कट गया। गला कटने की वजह से उसकी मौके पर ही की मौत हो गई। पुलिस ने इस घटना में केस दर्ज कर लिया है। मृत छात्रा का नाम नेहा आंजना पुत्री उमेश सिंह है। वह महिदपुर तहसील के नारायणा गांव की रहने वाली है। फिलहाल वो उज्जैन में मामा के घर पढ़ाई करने आई थी। नेहा अपने मामा की बेटी के साथ इंदिरा नगर से फ्रीगंज के लिए निकली थी। हादसे में नेहा की बहन को भी चोट आई है।


बहन का कहना है कि हादसे के बाद नेहा मौके पर ही काफी देर तक तड़पती रही और उसकी गाड़ी समेत घटनास्थल पर भी काफी खून फैल गया, लेकिन वहां से गुजर रहे लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने मदद नहीं की। बाद में वहां से निकल रहे एडवोकेट रविंद्र सिंह सेंगर ने उनकी मदद की। सेंगर ने घायल छात्रा को अपनी कार में बैठाया और पाटीदार अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। नेहा के परिजनों को सूचना दे दी गई। माधवनगर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। टीआई मनीष लोधा ने बताया कि इस मामले में जांच की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...