मप्र में भी एक गाँव से मुस्लिमों की प्रताड़ना से तंग आकर हिंदुओं के पलायन जैसी स्थिति, ग्रामीण हिन्दुओं ने कलेक्ट्रेट में आकर गांव छोड़ने की दी के चेतावनी, आनन-फानन में प्रशासन पहुंचा गाँव। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

मप्र में भी एक गाँव से मुस्लिमों की प्रताड़ना से तंग आकर हिंदुओं के पलायन जैसी स्थिति, ग्रामीण हिन्दुओं ने कलेक्ट्रेट में आकर गांव छोड़ने की दी के चेतावनी, आनन-फानन में प्रशासन पहुंचा गाँव।

मप्र में भी एक गाँव से मुस्लिमों की प्रताड़ना से तंग आकर हिंदुओं के पलायन जैसी स्थिति, ग्रामीण हिन्दुओं ने कलेक्ट्रेट में आकर गांव छोड़ने की दी के चेतावनी, आनन-फानन में प्रशासन पहुंचा गाँव।


मप्र में भी एक गाँव से मुस्लिमों की प्रताड़ना से तंग आकर हिंदुओं के पलायन जैसी स्थिति, ग्रामीण हिन्दुओं ने कलेक्ट्रेट में आकर गांव छोड़ने की दी के चेतावनी, आनन-फानन में प्रशासन पहुंचा गाँव।

रतलाम। जिले के सुराना गांव में हिंदुओं के पलायन की चेतावनी से सरकार हिल गई। एसपी-कलेक्टर बुधवार सुबह भारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे। दोनों धर्म के लोगों से बात की। चौपाल में कहा- गांव में पुलिस चौकी बनेगी। जिन पर तीन अपराध दर्ज हैं, उन्हें जिला बदर किया जाएगा। एक महीने में सभी अवैध कब्जे तोड़े जाएंगे। इधर, प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्‍तम मिश्रा ने इस मामले में चिंता व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि वह पीड़ितों की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन से बात करेंगे। उन्होंने लोगों को आश्‍वस्‍त करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश शांति का टापू है, यहां कोई भी भय का वातावरण नहीं फैला सकता है। रतलाम के सुराना गांव में मुस्लिमों की प्रताड़ना से आहत होकर हिंदुओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट आकर गांव छोड़ने की चेतावनी दी थी। बुधवार सुबह कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम और एसपी गौरव तिवारी सहित अन्य प्रशासनिक अमला गांव पहुंचा। गांव में लगी चौपाल में हिंदुओं का गुस्सा पुलिस प्रशासन पर दिखा। सभी ने एक स्वर में पुलिस कार्रवाई नहीं होने से परेशानी बढ़ने की बात कही। कलेक्टर ने सभी से चर्चा के बाद कहा कि गुंडा कोई भी हो, कितना भी मजबूत दिखाता हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सुराना के हिंदुओं ने कहा था कि प्रशासन मुस्लिमों से बचाए वरना तीन दिन में गांव छोड़ देंगे।


एसपी-कलेक्टर ने दोनों धर्मों के लोगों के बीच बैठक की। इसमें शांत बनाए रखने के लिए पांच बिंदु तय किए गए। गांव में अस्थायी पुलिस चौकी बनेगी। तीन से ज्यादा केस वाले लोगों को जिला बदर किया जाएगा। एक महीने के अंदर सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। सौहार्द बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई होगी, संपत्ति जब्त करने से लेकर जिलाबदर की कार्रवाई होगी। गांव में एक कमेटी बनेगी, जिसमें दोनों पक्षों से दो-दो लोग और ग्रामीण एसडीएम कृतिका भी शामिल रहेंगी।

कांग्रेस द्वारा मौलाना तौकीर रजा से समर्थन को लेकर गृहमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हिंदुओं के खिलाफ बोलने वाले मौलाना का समर्थन लेकर कांग्रेस का हिंदुओं को अपमानित करने का हिडन एजेंडा फिर सामने आ गया है। दरअसल, हिंदुओं को अपमानित करना कांग्रेस के डीएनए में है। भगवान राम को काल्पनिक बताने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी हिंदू और हिंदुत्व को बांट चुके हैं। डा. मिश्रा ने प्रदेश में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई के बहाने अल्‍पसंख्‍यकों को निशाना बनाए जाने के आरोप को लेकर कहा कि कांग्रेस को वास्‍तव में 'तुष्टिकरण का मोतियाबिंद' हो गया है। जो गलत करेगा, वो चाहे किसी भी समाज से हो, कानून अपना काम करेगा। गृह मंत्री ने प्रदेश कांग्रेस के 1 फरवरी से शुरू होने वाले घर-घर चलो अभियान को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा- वास्‍तव में कमलनाथ जी का 'घर चलो, घर-घर चलो' अभियान पूरी कांग्रेस को घर बैठाकर ही खत्म होगा। कमलनाथ एकमात्र ऐसे प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिनके कार्यकाल में 29 मौजूदा विधायकों ने पार्टी छोड़ दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...