भोपाल, 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं' कहने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, January 28, 2022

भोपाल, 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं' कहने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज; देखे विडियो।

'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं' कहने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज।


भोपाल, 'मेरी ब्रा का साइज भगवान ले रहे हैं' कहने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का मामला दर्ज; देखे विडियो।

भोपाल। धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में बिग बॉस फेम एक्ट्रेस श्वेता तिवारी पर भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में FIR दर्ज की गई है। एक वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए आईं श्वेता ने मीडिया के सामने कहा था कि उनकी ब्रा का साइज 'भगवान' ले रहे हैं। भोपाल के सोनू प्रजापति ने श्वेता के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। इसके पहले गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने श्वेता के बयान पर ऐतराज जताते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट देने को कहा था। पुलिस एक्ट्रेस को उनके इस बयान के लिए नोटिस जारी करेगी। श्वेता फैशन से जुड़ी वेब सीरीज के प्रमोशन के लिए प्रोडक्शन टीम के साथ 26 जनवरी को भोपाल आई थीं। जिसकी शूटिंग भोपाल में होना है।


शहर के एक होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया के सामने श्वेता तिवारी जिस 'भगवान' की बात कर रही थीं, वो इस वेब सीरीज में उनके को-एक्टर सौरभ राज जैन हैं। मंच पर श्वेता के साथ एक्टर कंवलजीत, सौरभ राज जैन, रोहित रॉय और दिगंगना सूर्यवंशी भी मौजूद थे। ये सभी वेब सीरीज 'शोस्टॉपर' के प्रमोशन और अनाउंसमेंट के लिए आए थे। सीरीज में सौरभ ब्रा फिटर के किरदार में हैं। सौरभ इससे पहले महाभारत टीवी शो में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभा चुके हैं। इवेंट के होस्ट साहिल ने उनसे पूछा कि आप अभी तक भगवान का किरदार निभाते थे और अब सीधे एक ब्रा फिटर का किरदार कर रहे हैं। इसी बीच श्वेता ने हंसते हुए कह दिया- सीरीज में 'भगवान' मेरे ब्रा का साइज ले रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...