रायसेन/सिलवानी, गौशाला मे डले ताले :- भूख, प्यास, बीमारी, तेज सर्द हवा से गायों की असमय हो रही मौत; 37 लाख की गौशाला का किया गया घटिया निर्माण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, January 15, 2022

रायसेन/सिलवानी, गौशाला मे डले ताले :- भूख, प्यास, बीमारी, तेज सर्द हवा से गायों की असमय हो रही मौत; 37 लाख की गौशाला का किया गया घटिया निर्माण।

गौशाला मे डले ताले :- भूख, प्यास, बीमारी, तेज सर्द हवा से गायों की असमय हो रही मौत; 37 लाख की गौशाला का किया गया घटिया निर्माण।

  • गायों की मौत हो जाने के बाद नोच रहे आवारा कुत्ते, मुख्यमंत्री के नाम ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
  • पिछले 1 वर्ष में ग्रामीणों ने दिए प्रशासन को अनेकों ज्ञापन, लेकिन नहीं हुई ग्रामीणों की सुनवाई।

रायसेन/सिलवानी, गौशाला मे डले ताले :- भूख, प्यास, बीमारी, तेज सर्द हवा से गायों की असमय हो रही मौत; 37 लाख की गौशाला का किया गया घटिया निर्माण।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। मंगलवार को ग्राम सांईखेड़ा के ग्रामीणों ने गौशाला की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम संघमित्रा बौद्ध को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि सिलवानी सीईओ रश्मि चौहान के द्वारा दो सप्ताह के अंदर गौशाला की समस्याओं का निराकरण किए जाने कर बात कही गई थी, करीबन छह माह से सभी ग्रामीणों द्वारा अनेकों बार जनपद पंचायत कार्यालय में आवेदन भी दिए जा चुके है। परंतु जनपद सीईओ द्वारा मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है। सीईओ द्वारा ग्राम पंचायत निरीक्षण के नाम पर शासकीय वाहनों में लाखों रूपए के डीजल की बर्बादी की जा रही है। उल्लेखनीय है कि उक्त रश्मि चौहान वीडीओ के पद पर पदस्थ है और इनके पास सीईओ का चार्ज है। अनेकों ग्राम पंचायत में शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन नहीं हो पा रहा है, लोगों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है। इस कारण ग्रामीण चाहते है कि उक्त सीईओ मेडम को यहां से तत्काल हटाया जाए व दूसरे सीईओ को नियुक्त किया जाए। सीईओ मेडम से संपर्क करने पर उनके द्वारा फोन भी नहीं उठाया जाता है। ग्रामीणों ने दिये एसडीएम को ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया है कि ग्राम सांईखेड़ा में गौशाला का जो निर्माण कार्य कराया गया है वह पंचायत द्वारा ठेका देकर प्राइवेट ठेकेदार से निर्माण कराया गया। जिसमें घटिया और गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराकर आधा अधूरा निर्माण कार्य किया गया है। वर्तमान में गौशाला के गेट, दीवार घटिया निर्माण के चलते जगह-जगह से क्षतिग्रस्त होने लगी है। वर्तमान में ग्रामीणों द्वारा लगभग दो लाख की राशि एकत्रित कर भूसा व गौशाला के अन्य सामानों के लिए राशि दी गई है। गौशाला में ताले पडे़ हुए है, आए दिन गायों की मौतें हो रही है। भूख, प्यास, बीमारी, तेज सर्दी, हवा से गायों की असमय मौत हो रही है। लगभग 20 दिन के अंदर 15 से 20 बछड़ों व गायों की मौत हो चुकी है। गाय-बछड़ों की मौत हो जाने पर आवारा कुत्ते नोंच-नोंच कर खा रहे है, जिससे बीमारियां व प्रदूषण फैल रहा है। गौशाला में गौमाता के लिए चारे की कोई व्यवस्था नहीं है, चारे के स्थान पर धान की पियार गौमाता खा रही है। उक्त गौशाला से संबंधित सभी समस्याओं को शासन-प्रशासन को ग्रामीणों द्वारा विगत एक वर्ष से लगातार अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों ने ज्ञापन सौंपकर समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में इस दौरान उमाकांत राय, सौरभ, जीवनलाल, रंजीत राय, सुरजीत, रमेश, बब्लू, सीताराम, गुड्डा, रमेश, राराधेश्याम, रामगोपाल आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...