Post Top Ad
Wednesday, January 19, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
विडियो
बाइक सवार को बचाने में मुर्गे से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, पिकअप से मुर्गा लूटने की लोगों में लगी होड़; देखे विडियो।
बाइक सवार को बचाने में मुर्गे से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, पिकअप से मुर्गा लूटने की लोगों में लगी होड़; देखे विडियो।
बिहार। बेगूसराय में उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मुर्गे से लदी पिकअप वैन गड्ढे में पलट गई। जैसे ही इसकी जानकारी लोगों को हुई, पिकअप से मुर्गा लूटने की होड़ लग गई। लोग जैसे-तैसे गाड़ी के ऊपर चढ़कर मुर्गा लूटने लगे। इसका वीडियो भी लोगों ने बना लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है। मामला तेघरा थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा चौक यात्री पड़ाव के पास का है। ड्राइवर पारस ने बताया कि वो पिकअप पर मुर्गा लोड कर भागलपुर जा रहा था। तभी एक बाइक सवार गाड़ी के सामने आ गया। बाइक सवार को बचाने के क्रम में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जब तक संभालते तब तक गाड़ी गड्ढे में जा गिरी।
उन्होंने बताया कि हादसे में मैं और साथी खलासी विकास बाल-बाल बच गए, लेकिन इधर-उधर से गुजरने वाले लोग देखते ही देखते वहां जमा हो गए। मना करने के बावजूद गाड़ी से मुर्गा लूटते रहे। जब तक थाना के लोग आए तब तक करीब 300 मुर्गा लोगों ने झपट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस के मुतबिक, सुबह 9 बजे के करीब गड्ढे में गाड़ी पलटने की सूचना मिलते ही 5 मिनट में हम लोग पहुंच गए, लेकिन तब तक बड़ी संख्या में मुर्गे की लूट हो चुकी थी। बचे हुए मुर्गों को हमने किसी तरह बचाया। बाद में JCB बुलाकर ग्रामीणों के सहयोग से गाड़ी निकाली गई।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद