मानवता को शर्मशार करने वाली घटना :- लड़के ने किया सुसाइड तो बदला लेने परिजनो ने लड़की का अपहरण कर किया गैंगरेप, महिलाओं ने काटे उसके बाल।
- गले में चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया, हैवानियत की सारी हदे की पार।
नई दिल्ली। देश जब गणतंत्र का पर्व मना रहा था, तब राजधानी दिल्ली में इंसानियत शर्मसार हो रही थी। 26 जनवरी को यहां एक लड़की से बदला लेने के लिए उसका अपहरण किया गया। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप हुआ और फिर कुछ महिलाओं ने पीड़िता के बाल काटकर सड़कों पर घुमाया। लड़की का मुंह काला कर, उसके गले में चप्पलों की माला भी पहनाई गई थी। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और कड़ी कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने इस मामले में 4 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस घटना का वीडियो शेयर करते हुए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि लड़की और उसके परिवार को सुरक्षा देने कहा है। मालीवाल ने कहा कि वे पीड़िता से मिली हैं और उसने बताया कि किस तरह से उसके साथ 3 लोगों ने गैंगरेप किया। उसके शरीर पर अमानवीय घाव हैं। उन्होंने कहा कि शराब बेचने वालों ने लड़की का अपहरण कर उससे गैंगरेप किया था। पुलिस के मुताबिक, इस घटना को निजी दुश्मनी के लिए अंजाम दिया गया है। इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि शाहदरा में हुई यह दुर्घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। इस मामले में हमने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीड़ित को हर तरह की मदद और काउंसिलिंग मुहैया कराई जा रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहदरा में नवंबर 2021 एक लड़के ने सुसाइड कर लिया था। इसके बाद उसके परिवार वालों ने कहा कि लड़की की वजह से उनके लड़के ने सुसाइड किया है। यह लड़का हमेशा उस लड़की के पीछे पड़ा रहता था। उधर, पीड़ित की बहन ने भी इस मामले में अपना पक्ष रखा है। उसने कहा कि पीड़ित बहन शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। लड़के के सुसाइड करने के बाद वह किराए के घर में रह रही थी। उस लड़के के चाचा ने कड़कड़डूमा से उसे किडनैप किया और फिर उसके साथ अमानवीयता की गई।
No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद