Post Top Ad
Thursday, January 20, 2022
Home
अनूपपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
नर्स और पति ने दिव्यांग आश्रम संचालक का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे 4 लाख रुपए, 2 लाख लेते दंपती को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
नर्स और पति ने दिव्यांग आश्रम संचालक का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर मांगे 4 लाख रुपए, 2 लाख लेते दंपती को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
हरियाणा के फतेहाबाद की पुलिस ने भाई कन्हैया आश्रम सिरसा के संचालक दिव्यांग गुरविंदर सिंह का अश्लील वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल कर 2 लाख रुपए लेने पहुंची एक नर्स और उसके पति को मौके पर गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से पुलिस को 4 लाख रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को दोनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में लगी है। सिरसा में मंदबुद्धि लोगों की देखभाल के लिए करीब 17 साल से भाई कन्हैया आश्रम चलाया जा रहा है। आश्रम के संचालक गुरविंदर सिंह हैं और वे दिव्यांग बताए जाते हैं। फतेहाबाद के गांव दरियापुर की नर्स किरण और उसके पति अशोक पर आश्रम संचालक को ब्लैकमेल करने के आरोप लगे हैं।
गुरविंदर सिंह ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि कई साल पहले उसका एक्सीडेंट हो गया था और उनके धड़ से नीचे का शरीर काम नहीं करता। जिस कारण वह अपनी दैनिक क्रिया भी दूसरों के सहारे ही करते रहे हैं। 17 सालों से वह मंदबुद्धि लोगों के लिए सिरसा में भाई कन्हैया आश्रम चला रहे हैं। इस आश्रम में 10 से 15 व्यक्ति और महिलाएं काम करती हैं। दरियापुर से एक महिला किरण भी इस आश्रम में नर्स का काम करती है। किरण उनके एक्सीडेंट के बाद उनकी देखभाल के लिए उनके घर भी आती रही है। महिला अपने पति अशोक को आश्रम में बतौर मैनेजर नियुक्त करवाना चाहती थी। उन्होंने इस को लेकर मना कर दिया था। इसके बाद वह उनसे रंजिश रखने लगी। 17 जनवरी को जब अपने घर पर अकेले थे तो किरण उसके घर आई। उसका पति अशोक भी उसके साथ था।
गुरविंदर का आरोप है कि किरण उसके कमरे में आकर उसके ऊपर लेट गई और उसके पति ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इसके बाद उसे दोनों ब्लैकमेल करने लगे। उससे दो लाख रुपए की मांग की गई। रुपए न देने पर उसका वीडियो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दी। उसने दोनों को बाद में रुपए देने की बात कहकर घर से भेज दिया। गुरविंदर का कहना है कि इसके बाद उसने अपने साथी हरदेव को पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने दरियापुर जाकर 2 लाख रुपए उन्हें दे दिए। इसके बाद दोनों ने उनसे और रुपए मांगे तो उन्होंने इस मामले की शिकायत फतेहाबाद पुलिस को दी। उनको लगने लगा था कि दोनों उनको ब्लैकमेल करने का पक्का इरादा किए हुए हैं ओर बार-बार रुपए मांगे जाएंगे।
पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ काबू करने की योजना बनाई। गुरविंदर ने अपने दोस्त हरदेव को 2 लाख रुपए देकर गांव दरियापुर में नर्स और उसके पति को देने के लिए भेजा। दोनों ने 2 लाख रुपए ले लिए तो पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक और उसकी पत्नी नर्स किरण को रंगे हाथ काबू कर लिया। पुलिस ने उनसे चार लाख रुपए भी बरामद कर लिए हैं। दो लाख रुपए उनको पहले दिए गए थे। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में दंपती को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चार लाख रुपए भी बरामद कर लिए है।
Tags
# अनूपपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद