Post Top Ad
Tuesday, January 18, 2022
Home
अपराध
इन्दौर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
पत्नी से सामूहिक बलात्कार का आरोपी थाईलैंड की युवती से करने वाला था चौथी शादी, वीडियो कॉल कर बताता था अपने फॉर्म हाऊस की तस्वीरें।
पत्नी से सामूहिक बलात्कार का आरोपी थाईलैंड की युवती से करने वाला था चौथी शादी, वीडियो कॉल कर बताता था अपने फॉर्म हाऊस की तस्वीरें।
इंदौर। शहर के समीप मांगलिया में एक युवती के साथ सामूहिक बलात्कार के बाद अय्याश राजेश की कहानी बड़ी ही चौंकाने वाली है। आरोपी राजेश विश्वकर्मा ने रेप पीड़िता से तीसरी शादी की थी और वो थाइलेंड की युवती से चौथी शादी करने वाला था। पहली पत्नी से राजेश के तीन बच्चे थे। वहीं दूसरी पत्नी से 1 बेटी है। रेप पीड़िता से उसने तीसरी शादी की थी। मेट्रीमोनियल साइट के जो मैसेज (इमेल) मिले हैं, उसमे राजेश चौथी शादी की तैयारी का जिक्र है। इधर, तीन शादी के बाद पीड़िता पुलिस को अपने बयानों में बता चुकी थी, लेकिन आरोपी ने इससे इंकार करते हुए सिर्फ दो शादी की बात कबूली है।
आरोपी राजेश विश्वकर्मा थाईलेंड की युवती से लगातार सम्पर्क में था। उसे भी अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था। राजेश थाईलेंड की युवती से वीडियो कॉल पर बातचीत करता था। उसे अपन फॉर्म हाउस भी वीडियो चैट पर दिखाता था। सूत्रों के मुताबिक राजेश उसे यही दिखाकर और खुद को कुंवारा बताकर शादी करना चाहता था। लेकिन उस युवती से कुछ आगे बात बढ़ती इससे पहले आरोपी राजेश पुलिस गिरफ्त में आ गया। राजेश 2 साल से इंदौर के निपानिया स्थित युवराज फार्म हाउस में ही रहता था। अपने दोस्तों के साथ शराब पार्टी करना और फार्म हाउस में रहता था। पिता की बेहिसाब संपत्ति बेचकर अय्याशी करता था। यह जानकारी परिवार को लगने के बाद परिवार ने राजेश को नागदा आने जाने से मना कर दिया था।
पुलिस को तलाशी में युवराज फॉर्म हाउस से कई तरह की ड्रेस मिली है। जिन्हें आरोपी राजेश युवतियों को पहनाकर डांस करवाता था। आरोपी के फार्म हाउस में अक्सर पार्टियां होती थी। वहां पर आरोपी अपनी पत्नी को दोस्तों के सामने पेश करता था। इसके बाद उसके साथ में सामूहिक बलात्कार और अप्राकृति कृत्य किया जाता था। विरोध करने पर उसके साथ शारीरिक हिंसा की सारी हदें पार कर दी जाती थी। चाकू से उसके शरीर पर जख्म किए जाते थे। इतना ही नहीं उसके आपत्तिजनक वीडियो भी बनाए जाते थे। आरोपी को कई गंभीर बीमारियाँ है। इस कारण उससे अधिक सख्ती से पुलिस पूछताछ नहीं कर पा रही है। आरोपी के अन्य साथी की गिरफ्त के बाद अब जल्द छतीसगढ़ पुलिस राजेश को रिमांड पर ले जाएगी।
Tags
# अपराध
# इन्दौर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
इन्दौर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद