रायसेन/उदयपुरा, जेबकतरे ने अपना शिकार पहचान कर तुरंत वहीं खरीदी ब्लेड, खरीदी कर रहे बुजुर्ग की काट डाली जेब; क्लिक कर जाने पूरी खबर। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, January 19, 2022

रायसेन/उदयपुरा, जेबकतरे ने अपना शिकार पहचान कर तुरंत वहीं खरीदी ब्लेड, खरीदी कर रहे बुजुर्ग की काट डाली जेब; क्लिक कर जाने पूरी खबर।

जेबकतरे ने अपना शिकार पहचान कर तुरंत वहीं खरीदी ब्लेड, खरीदी कर रहे बुजुर्ग की काट डाली जेब।


रायसेन/उदयपुरा, जेबकतरे ने अपना शिकार पहचान कर तुरंत वहीं खरीदी ब्लेड, खरीदी कर रहे बुजुर्ग की काट डाली जेब; क्लिक कर जाने पूरी खबर।
प्रतिकात्मक फोटो

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
उदयपुरा। मंगलवार को एक जेब कतरे ने नगर की किराना स्टोर पर ब्लेड से एक ग्राहक की जेब काटकर 30 हजार रुपए निकाल लिए। यह पूरी घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जानकारी लगते ही पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। सतेहरी गांव के रहने वाले मनसुख लाल राजपूत अपने नाती की शादी को लेकर किराना सामग्री लेने उदयपुरा में गायत्री किराना स्टोर पर आए थे, जहां पर एक युवक मास्क लगाकर आया और दुकान से ही ब्लेड खरीदी। जिसके बाद युवक ने उसी ब्लेड से पास खड़े मनसुख लाल के कुर्ते की जेब काट ली और 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गया। जब अभिषेक के दादा ने किराना सामग्री खरीदने के बाद भुगतान करने जेब में हाथ डाला तो रुपए गायब थे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसआई ने बताया कि दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। फुटेज के आधार पर आरोपी की खोज की जा रही है। मामला दर्ज कर जांच में लिया है। मनसुख लाल ने बताया कि 29 जनवरी को उसके नाती की शादी है जिसको लेकर वह किराना सामग्री लेने आए थे, जहां दुकान पर अज्ञात युवक ने उनकी जेब काटकर रुपए लेकर फरार हो गया है। इसकी शिकायत पुलिस में की है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...