Post Top Ad
Thursday, January 20, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/बोड़ा, महाराणा की पुण्य तिथि पर देवनगर में दी गई कवितांजलि।
राजगढ़/बोड़ा, महाराणा की पुण्य तिथि पर देवनगर में दी गई कवितांजलि।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/बोड़ा।
बोड़ा। महाराणा प्रताप की पुण्य तिथि के अवसर पर 19 जनवरी, बुधवार की रात बोड़ा के समीपस्थ ग्राम देवनगर (कोड़िया गौड़) में क्ड़कड़ाती ठंडी रात में पहली बार हुआ कवि सम्मेलन महानगरों के लाखों रुपयों के बजट वाले कवि सम्मेलनों पर भारी पड़ गया। कंपकंपा देने वाली सर्दी में आधी रात तक सैकड़ों बच्चे, युवक और बुजुर्ग डटे ही रहे। कार्यक्रम का संयोजन जहाँ स्थानीय कवि कान्हा सोनी रसिया ने किया, वहीं संचालन की बागडोर राजेश यादव राज ने संभाली। कवि सम्मेलन की शुरूआत भगवान दास सोनी ने सुमधुर सरस्वती वन्दना से की। इसके बाद डॉ. सुरेश विरमाल, अजय अंगार और राजेश सत्यम ने धुंआधार काव्यपाठ कर रंग जमा दिया। गोपचांदजी के ओटले पर हुए इस कवि सम्मेलन के पूर्व अतिथियों ने देव पूजा की तथा कार्यक्रम के आयोजक विधायक प्रतिनिधि राजेश राजपूत और समस्त ग्रामवासियों ने पूर्व सैनिकों और कवियों का सम्मान पुष्पहार से किया। सभी कवियों को ग्रामवासियों ने बड़े प्यार और सम्मान के साथ न सिर्फ सुना और सराहा अपितु समापन के बाद होड़ लगाकर सेल्फियां भी लीं।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद