Post Top Ad
Thursday, January 27, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
मस्जिद का ईमाम बना हैवान, मस्जिद में मासूम से किया रेप, गुप्तांग से खून आया तो दी कुरान की कसम, बोला किसी को बताना नहीं।
मस्जिद का ईमाम बना हैवान, मस्जिद में मासूम से किया रेप, गुप्तांग से खून आया तो दी कुरान की कसम, बोला किसी को बताना नहीं।
उत्तरप्रदेश। मैनपुरी में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर इमाम ने मस्जिद में 8 साल की मासूम के साथ रेप किया। मासूम रोती-चिल्लाती रही, लेकिन वहशी इमाम को उस पर तरस नहीं आया। प्राइवेट पार्ट से खून आने पर उसे छोड़ा। वहीं, ये बात किसी को नहीं बताने के लिए आरोपी ने उसे कुरान की कसम भी खिलाई। मासूम लहूलुहान हालत में घर पहुंची, तो परिजनों को शक हुआ। परिजनों के पूछने पर उसने इमाम द्वारा गलत काम करने की बात बताई। पुलिस ने अरोपी इमाम को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है। जिला अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। किशनी थाना क्षेत्र के गांव की मस्जिद में जमाल अहमद (52) लगभग 10 साल से इमाम है। वह यहां पर बच्चों को इस्लामिक शिक्षा देता है। परिजनों ने बताया कि उनकी 8 साल की बेटी मस्जिद में पढ़ने के लिए गई थी। अमूमन वह शाम 4 बजे तक घर लौट आती थी। लेकिन बुधवार को वह देर से घर पहुंची। वह रो रही थी और उसकी हालत भी ठीक नहीं लग रही थी।
परिजनों ने बताया कि जब उन्होंने मासूम से रोने का कारण पूछा तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। मासूम ने परिजनों को बताया कि हाफिज जमाल अहमद ने सभी बच्चों की छुट्टी कर दी। छोटी बहन को भी मूंगफली खिला कर घर भेज दिया। मुझसे बोले तुम्हें और पढ़ाना है, तुम यहीं रुको। इसके बाद वो मुझे अलग कमरे में ले गए। वहां उन्होंने मुझसे कपड़े उतारने को कहे और खुद अपने भी कपड़े उतार दिए। परिजनों ने बच्ची के हवाले से बताया कि जब मेरे खून निकलने लगा तो मैं रोने लगी। मुझे अल्लाह और कुरान की कसम देकर चुप कराया। उन्होंने कहा किसी से मत कहना और रोज की तरह पढ़ने आना, नहीं तो किसी को शक हो जाएगा। उधर, बच्ची की आपबीती सुन परिजन फौरन उसे लेकर किशनी थाना पहुंचे। परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। थानाध्यक्ष धर्मेंद सिंह ने आरोपी इमाम जमाल अहमद पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही उसे गिरफ्तार भी कर लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद