Post Top Ad
Friday, January 28, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
पति ने पत्नी के किए दो टुकड़े, दोनों ने की थी लव-मैरिज, हत्या में ससुर ने भी दिया साथ, पत्नी की गर्दन काटकर नहर में, धड़ खेत में फेंका।
पति ने पत्नी के किए दो टुकड़े, दोनों ने की थी लव-मैरिज, हत्या में ससुर ने भी दिया साथ, पत्नी की गर्दन काटकर नहर में, धड़ खेत में फेंका।
उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति ने पत्नी की हत्या करके गर्दन काट दी। इसमें आरोपी के पिता ने भी साथ दिया। इसके बाद शव को बोरे में भरकर स्कूटी से सुनसान इलाके में ले गया। गर्दन को नदी में फेंक दिया, जबकि धड़ को खेत में फेंक दिया। पुलिस और महिला के परिवार वाले को शक न हो इसके लिए पुलिस को झूठी अपहरण की कहानी सुना दी। लेकिन, पुलिस ने जांच शुरू की तो परत दर परत पति की झूठी कहानी खुलती चली गई। पुलिस ने सख्ती की तो पति टूट गया और हत्या की बात कबूल ली।
गाजियाबाद में सिद्धार्थ विहार प्रतीक ग्राउंड स्थित टॉवर-सी में आकाश त्यागी रहता है। 26 साल की रिया जैन नोएडा में जॉब करती थी, जहां आकाश भी उसके साथ काम करता था। रिया उज्जैन की रहने वाली थी। दोनों में पहले दोस्ती, फिर प्यार हो गया। मार्च, 2021 में दोनों ने शादी कर ली। बताया जा रहा है कि माता-पिता चाहते थे कि बेटे की शादी में खूब दहेज मिले। इसके लिए वह अमीर घर की लड़की भी ढूंढ रहे थे। मगर, जब बेटे ने लव मैरिज कर ली, तो वे परेशान हो गए। इसके बाद रिया को दहेज लाने के लिए परेशान किया जाने लगा। अक्सर उससे मारपीट भी की जाती थी।
25 जनवरी को पति और सास-ससुर ने धारदार हथियार से गला काटकर रिया की हत्या कर दी। इतनी बेरहमी से कत्ल किया कि गर्दन को धड़ से एकदम अलग कर दिया। इसके बाद शव को एक बोरे में रखा और स्कूटी से गांव शहजादपुर के जंगल के पास गन्ने के खेत में धड़ को डाल दिया। इसके बाद गर्दन को मुरादनगर की गंगनहर में ले जाकर फेंक दिया। बाद में आकाश और उसके परिवार वाले अपने घर लौट आए। 26 जनवरी को आकाश ने यूपी-112 नंबर पर सूचना दी। उसने कहा कि कार सवार कुछ युवक उसकी पत्नी रिया जैन का अपहरण करके ले गए हैं। तर्क दिया कि रिया के भाई ने एक व्यक्ति से कुछ रुपए उधार लिए थे। इसी सिलसिले में कुछ लोग कार से आए। वे रिया को कार में डालकर ले गए और उसके भाई के बारे में पूछ रहे थे। इस पर पुलिस ने जांच करते हुए रिया के मोबाइल की लोकेशन और सीडीआर निकलवाई।
पता चला कि रिया का मोबाइल आखिरी बार घर में ही बंद हुआ था। पति आकाश और अन्य परिजनों की लोकेशन दो संदिग्ध स्थानों पर पाई गई, जहां उनके जाने का कोई मतलब नहीं था। पुलिस के शक की सुई गहरा गई। कड़ाई से पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की निशानदेही पर धड़ को शहजादपुर गांव के खेत से बरामद कर लिया है। गर्दन की तलाश जारी है। इस मामले में मृतका के पति आकाश त्यागी, ससुर सुरेश त्यागी और सास ऊषा त्यागी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद