Post Top Ad
Thursday, January 13, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
राजनीति
कांग्रेस नेत्री ने विधानसभा का टिकट पाने के लिए रची खुद के गोलीकांड की कहानी, ड्राइवर और एक साथी से खुद पर चलवाई थी गोली।
कांग्रेस नेत्री ने विधानसभा का टिकट पाने के लिए रची खुद के गोलीकांड की कहानी, ड्राइवर और एक साथी से खुद पर चलवाई थी गोली।
उत्तरप्रदेश। सुल्तानपुर में कांग्रेस नेता के साथ हुए गोलीकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, कांग्रेस से विधानसभा का टिकट पाने के लिए कांग्रेस नेता ने खुद पर गोली चलवाया था। पुलिस ने कूटरचित जानलेवा हमले के मामले में कांग्रेस नेता रीता यादव को जेल भेज दिया है। उसके साथ ड्राइवर मुस्तकीम और धर्मेंद यादव को भी गिरफ्तार किया है, जो उसके षड्यंत्र में शामिल थे। धर्मेंद्र यादव ने गोली चलाई थी। वह कांग्रेस नेत्री के गांव के पास रहता है। दरअसल, 3 जनवरी को कांग्रेस नेता रीता यादव ने पुलिस को बताया था कि उनको बदमाशों ने गोली मार दी। गोली उनके पैर में लगी। उन्होंने थाना चांदा में अज्ञात हमलावरों के गोली मारने की FIR दर्ज कराई थी। पुलिस को जांच में घटना संदिग्ध लगी थी। पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल से सीएचसी की दूरी एक किमी थी। यहीं से शक की सुई घूमी। रीता के पैर में गोली लगी थी। अक्सर पुलिस मुठभेड़ में गन पाइंट यहीं रहता है। यह एंगल जांच का विषय बना। सीएचसी से अस्पताल रीता ने दो अलग-अलग बयान दिए। बाद में उसने बयान दर्ज कराने में आनाकानी की। रीता के ड्राइवर मो. मुस्तकीम को उठाया तो प्लान के बाद गोली मारने का खुलासा किया।
कांग्रेस नेत्री रीता यादव को गोली मारे जाने के मामले में कांग्रेस मुखर हो गई थी। घटना के दो घंटे के अंदर यूपी कांग्रेस ने दो ट्वीट किए। दोनों ही ट्वीट में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को निशाना बनाया। ट्वीट में लिखा गया था कि 'प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने वाली कांग्रेस नेता रीता यादव को सुल्तानपुर में गोली मार दी गई। उसी क्षेत्र में गुंडाराज की केंद्रीय संरक्षक बनकर स्मृति ईरानी बता रही हैं कि उन्हें एक महिला को गोली मारे जाने से नहीं, जंगलराज से नहीं, महिलाओं के सशक्तिकरण से बड़ी परेशानी है।'
वहीं, दूसरे ट्वीट में इस बात का जिक्र था कि जिस गुंडाराज ने महिला नेताओं की साड़ी खींचने वाले, गोली मारने वाले हैवान पाले हों, वहां लड़कियों को लड़ना पड़ेगा। स्मृति ईरानी अब 'पुराने जमाने की सास' चाहे जितना कहे कि 'बेटी सह लो', बेटियां सहने को तैयार नहीं हैं, इसलिए वे 'लड़की हूँ लड़ सकती हूं' का नारा बुलंद कर रही हैं।
कांग्रेस ने इस मामले को लेकर भाजपा को घेरा। कांग्रेस ने जेपी नड्डा को टैग करते हुए ट्वीट किया। इसमें लिखा- जेपी नड्डाजी, लड़कियों को लड़ने से आपकी पार्टी के जंगलराज में भाड़े के गुंडे रोक रहे हैं। महिलाओं की साड़ी खींचने वाले कायरों से इसी कायरता की उम्मीद है। बेटियों की एकजुटता से डरे कायर अब बेटियों पर गुंडे छोड़ रहे हैं।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# राजनीति
Share This
About Ghatak reporter
राजनीति
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद