Post Top Ad
Tuesday, January 18, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
भोपाल, शादीशुदा युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर खींचे न्यूड फोटो, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ज्यादती, अब सोशल मीडिया पर किए वायरल।
भोपाल, शादीशुदा युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म कर खींचे न्यूड फोटो, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा ज्यादती, अब सोशल मीडिया पर किए वायरल।
भोपाल। एक नाबालिग से उसके प्रेमी ने 10 महीने तक दुष्कर्म किया। उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उससे बार-बार ज्यादती की। लड़की के मना करने पर आरोपी प्रेमी ने 10 दिन पहले उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। यह फोटो लड़की के पिता के पास पहुंच गए। पिता ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है, उसके बच्चे भी हैं।
नजीराबाद इलाके में रहने वाली 17 साल की लड़की ने 8वीं तक पढ़ाई की है। नजीराबाद पुलिस के अनुसार लड़की ने अपने पिता के साथ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में 26 साल के नारायण विश्वकर्मा के खिलाफ मामला दर्ज कराया। लड़की ने आरोप लगाए कि करीब एक साल पहले नारायण से दोस्ती हुई थी। इसी का फायदा उठाकर 10 महीने पहले उसने उससे घर में घुसकर दुष्कर्म किया था। उसके न्यूड फोटो मोबाइल फोन से खींच लिए थे। फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए ज्यादती करता रहा। उसके शोषण से तंग आकर उसने उसकी बात मानने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर उसने 10 दिन पहले उसके फोटो वायरल कर दिए।
आरोपी नारायण ने 10 दिन पहले लड़की के वीडियो वायरल किए थे। यह फोटो लड़की के एक परिचित तक पहुंच गए। उन्होंने लड़की के पिता को फोटो के बारे में बताया। फोटो वायरल होने के बारे में पता चलने के बाद उन्होंने बेटी से चर्चा की। उसने घटना के बारे में सबकुछ बता दिया। इसी को लेकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी नारायण को गिरफ्तार कर लिया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
भोपाल,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद