रायसेन, जिला अस्पताल रैफर होकर आई महिला मरीज और उसके परिजनों से 108 एम्बुलेंस के चालक ने की बदतमीजी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 21, 2022

रायसेन, जिला अस्पताल रैफर होकर आई महिला मरीज और उसके परिजनों से 108 एम्बुलेंस के चालक ने की बदतमीजी।

जिला अस्पताल रैफर होकर आई महिला मरीज और उसके परिजनों से 108 एम्बुलेंस के चालक ने की बदतमीजी।

  • कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन कर सीएमचओ को सौंपा ज्ञापन, दी आंदोलन की चेतावनी।

रायसेन, जिला अस्पताल रैफर होकर आई महिला मरीज और उसके परिजनों से 108 एम्बुलेंस के चालक ने की बदतमीजी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। अस्पताल में कुप्रबंधन के चलते आए दिन स्वास्थ्य कर्मियों, स्टाफ, नर्सों और एम्बुलेंस चालकों की मनमानी लापरवाही के मामले आए दिन लगातार उजागर हो रहे हैं। इनकी मनमानी हठ-धर्मिता इस कदर बढ़ गई है कि मानवता तार-तार शर्मशार हो चुकी है। आलम यह है कि पिछले लगातार तीन दिनों से यह मामले हद से ज्यादा सामने आ चुके हैं। यह सरकारी जिला अस्पताल स्वास्थ्य मंत्री के प्रतिनिधित्व वाले गृह जिले में आता है। जब यहां हालात बेकाबू हैं तो प्रदेश के अन्य जिलों के हालत क्या होंगे यह आसानी से आप जान सकते हैं। इन तमाम मानवता शर्मशार करने वाली घटनाओं के विरोध स्वरूप सोमवार को दोपहर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में जिला अस्पताल का घेराव कर सीएमएचओ डॉ. दिनेश खत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेखित किया गया की हेल्थ केयर सेंटर की 108 के चालक और स्टाफ के लोगों द्वारा गैरतगंज अस्पताल से एक प्रसूता को जिला अस्पताल रायसेन के लिए रैफर किया गया था। रास्ते में ही एम्बुलेंस में उस महिला की डिलेवरी हो गई। जिला अस्पताल पहुंचते ही रविवार की शाम 108 एम्बुलेंस क्रमांक एमपी-15-जीए-0922 के चालक कर्मचारियों द्वारा उस महिला व उसके परिजनों को अपमानित करते हुए उनसे साफ-सफाई और गाड़ी की धुलाई कराई। शनिवार को भी जिला अस्पताल के गेट के सामने एक स्टाफ नर्स द्वारा एक महिला से स्कूटी की सफाई कराई गई। जबकि खुद स्टाफ नर्स की स्कूटी नो पार्किंग में खड़ी थी। अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी इस तरह मानवता को शर्मसार करने वाली एक के बाद हो रही घटनाओं पर गंभीरता बरतने के जानबूझकर पर्दा डाले हुए हैं। इस संबंध में अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. एके शर्मा का कहना है कि उक्त मामलों की बारीकी से जांच पड़ताल कराई जा रही है। बाद में दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...