Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, 6वीं की छात्रा ने मानवता का सिखाया पाठ, ईमानदारी की मिसाल पेश कर 7 लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग पुलिस की मदद से उसके मालिक को लौटाया।
रायसेन/उदयपुरा, 6वीं की छात्रा ने मानवता का सिखाया पाठ, ईमानदारी की मिसाल पेश कर 7 लाख रुपये के आभूषणों से भरा बैग पुलिस की मदद से उसके मालिक को लौटाया।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के उदयपुरा में कक्षा 6वीं की नाबालिग छात्रा ने ईमानदारी की मिशाल की पेश। लगभग 7 लाख मूल्य के आभूषणों से भरा बैग पुलिस के सामने आभूषण मालिक को सौंपा। आभूषण मालिक ने छात्रा को 51 हजार नगद रुपये प्रदान कर छात्रा का गुलदस्ते से किया सम्मान। रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में 20 फरवरी को यशपाल सिंह पटेल निवासी ककरुआ की बेटी का स्वर्ण आभूषण से भरा हुआ बैग गिर गया था। जिसकी सूचना परिजनों ने उदयपुरा थाने को दी थी।
वहीं पुलिस एवं परिजन उस बैग को ढूंढते रहे और बैग से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप पर भी भेजी गई। वही कुमारी रीना पिता मंगल सिंह ने बेग को लेकर मिले हुए स्थान पर इंतजार किया, लेकिन जब कोई नही आया तो बैग घर लेकर आ गई और अपने परिजनों को बताया। मंगल सिंह अपनी बेटी और बेग को लेकर डॉ. एमएल बड़कुर के पास पहुँचा और पूरी कहानी बताई। वही डॉ. बड़कुर ने थाना प्रभारी उदयपुरा को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को स्वर्ण आभूषण से भरा बैग सौपा।
नगर उदयपूरा ने बालिका की ईमानदारी की तारीफ की और बधाई दी। वही परिजनों ने छात्रा को नए कपड़े दिलाए और 51 हजार रुपये की नगद राशि भेंट की। ईमानदारी की मिसाल कायम करने वाली छात्रा का संपूर्ण नगर ने सम्मान किया। वही छात्रा को 51 हजार नगद राशि देकर प्रोत्साहन किया। वही थाना प्रभारी उदयपुरा प्रकाश शर्मा के द्वारा 1100 रुपए नगद राशि देकर बच्चे की प्रशंसा की और कहा कि शासन स्तर पर बच्ची को सम्मान दिलाया जाएगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद