रायसेन/बरेली, स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 10 में लाने का लक्ष्य, एसडीएम ने ली नगर परिषद में बैठक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 14, 2022

रायसेन/बरेली, स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 10 में लाने का लक्ष्य, एसडीएम ने ली नगर परिषद में बैठक।

स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 10 में लाने का लक्ष्य, एसडीएम ने ली नगर परिषद में बैठक।

रायसेन/बरेली, स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 10 में लाने का लक्ष्य, एसडीएम ने ली नगर परिषद में बैठक।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। स्वच्छता सर्वेक्षण में बीते बरसों से पिछड़ रही नगर परिषद बरेली को टॉप 10 में लाने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर परिषद प्रशासक एसडीएम प्रमोद गुर्जर की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक रामकिशन पटेल अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। वही लगभग 1 दर्जन से अधिक भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौके पर मौजूद रहे। स्वक्षता सर्वेक्षण से संबंधित कार्यक्रम में सिर्फ भाजपाई ही नजर आए, कांग्रेस के किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में उपस्थिति नहीं रही। एसडीएम प्रमोद गुर्जर द्वारा नगर परिषद बरेली में स्वच्छता रैंकिंग में सुधार हेतु आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एक हफ्ता रैंकिंग में बरेली की रैंकिंग काफी पिछड़ी हुई थी। जिसे स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में सभी के सहयोग से टॉप 10 के अंदर लाना है। नगर परिषद प्रशासन में निर्देश दिए कि नगर परिषद बरेली में साफ-सफाई के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभाए तथा बरेली को टॉप 10 में रैंकिंग में लाने के लिए अपना योगदान दें। नगर परिषद द्वारा प्रथम स्थान श्रेणी में एसडीओपी पुलिस कार्यालय, स्वास्थ्य सुविधा श्रेणी में सिविल हॉस्पिटल बरेली, पाठशाला श्रेणी में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, होटल व रेस्टोरेंट श्रेणी में होटल राजश्री तथा बाजार श्रेणी में शुभकामना जनरल स्टोर को सम्मानित किया गया।

रायसेन/बरेली, स्वच्छता रैंकिंग में टॉप 10 में लाने का लक्ष्य, एसडीएम ने ली नगर परिषद में बैठक।

शासकीय कार्यक्रम पार्टी से संबंधित कार्यक्रम बन गया

सप्त प्रतिष्ठान सर्वेक्षण के अंतर्गत नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व भाजपा विधायक सहित भाजपा के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ही रही। स्वच्छता से संबंधित आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि सहित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति नहीं देखी गई। कार्यक्रम देख महसूस हो रहा था जैसे पार्टी स्तर पर नगर परिषद में कार्यक्रम आयोजित किया गया हो। तहसीलदार संतोष बिटोलिया, एसडीओपी, थाना प्रभारी जगदीश सिंह सिद्धू, सीएमओ पीके चावला सहित नगर परिषद के सभी अधिकारी और कर्मचारी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...