रायसेन, अगर भोलेनाथ के दर्शन करना है तो वाहन पार्किंग तो देना ही पड़ेगी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 14, 2022

रायसेन, अगर भोलेनाथ के दर्शन करना है तो वाहन पार्किंग तो देना ही पड़ेगी।

अगर भोलेनाथ के दर्शन करना है तो वाहन पार्किंग तो देना ही पड़ेगी।

रायसेन, अगर भोलेनाथ के दर्शन करना है तो वाहन पार्किंग तो देना ही पड़ेगी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन जिले के अंतर्गत आने वाली भोजपुर पंचायत का अजब फरमान श्रद्धालुओं पर भारी पड़ रहा है। अगर भोलेनाथ के भोजपुर मंदिर में जाकर दर्शन करना है तो पहले 10 रु से लेकर 50 रु तक रास्ते पर बैठे चौकीदारों को देना ही पड़ेगा। अगर राशि नहीं दी जाएगी तो वाहन आगे नहीं जा सकते। कार्यालय ग्राम पंचायत भोजपुर जनपद पंचायत ओबैदुल्लागंज के अंतर्गत आने वाले भोजपुर मंदिर में बैठे बाबा भोलेनाथ के दर्शन को प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। लेकिन इन श्रद्धालुओं की आस्था के साथ ग्राम पंचायत के द्वारा खिलवाड़ किया जा रहा है। श्रद्धालु अगर मिनी बस लेकर जाएगा तो उसे 50 रु और चार पहिया वाहन वाले से 20 रु, तीन पहिया वाहन वालों से भी 20 रु और दोपहिया वाहन वालों से 10 रु लिए जा रहे हैं। श्रद्धालु अगर यह राशि देने में असमर्थ है तो वह अपना वाहन लेकर आगे नहीं जा सकता। मंदिर पहुंच मार्ग के रास्ते पर बैठे पंचायत के चौकीदार श्रद्धालुओं से अपशब्द का प्रयोग भी करते हैं। कई बार यहां बड़े विवाद भी हो चुके हैं जो पुलिस थाने और पंचायत भी पहुंच चुके हैं। अब प्रश्न यह उठता है कि भगवान के दर्शन करने के लिए जाने वालों को भी पंचायत में टैक्स देना पड़ेगा, यह कौन सा नियम यहां पर पंचायत के द्वारा बनाया गया है जिस पर आज तक किसी भी मंत्री, विधायक के द्वारा हस्तक्षेप नहीं किया गया। आने वाली महाशिवरात्रि पर लाखों की संख्या में यहां भगवान भोलेनाथ के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का पहुंचना होगा, उस समय लाखों रुपए का टैक्स पंचायत के द्वारा लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...