Post Top Ad
Monday, February 14, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
राजगढ़
राजगढ़/तलेन, स्वच्छता प्रतिष्ठान सर्वेक्षण सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
राजगढ़/तलेन, स्वच्छता प्रतिष्ठान सर्वेक्षण सम्मान समारोह का हुआ आयोजन।
घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। सोमवार को नगर परिषद प्रांगण में नगर परिषद द्वारा स्वच्छता प्रतिष्ठान सर्वेक्षण सम्मान पत्र समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती पूजन कर की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक राज्यवर्धन सिंह, जिला महामंत्री कैलाश सोनी, जिला मंत्री राधेश्याम पचवार्य, विधायक प्रतिनिधि पीरुलाल भतकरिया, सांसद प्रतिनिधि कैलाश मोहन यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण यादव, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष भारत सिंह यादव, पूर्व नपा अध्यक्ष चंद्रर सिंह यादव, पूर्व सोसायटी अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, डॉ. ह्रदय नारायण महेश्वरी, कृष्ण पाल सिंह परमार, मंडल अध्यक्ष जगदीश लववंशी, गोपाल राजपूत, एडवोकेट गजेंद्र पवार मंच पर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत साफा व माला पहनाकर किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का उद्बोधन हुआ। लोकप्रिय विधायक ने अपने उद्बोधन मैं कहा कि नगर में स्वच्छता के साथ-साथ नगर में विकास कार्य भी जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने अखबार में पढ़ा कि कांग्रेस घर-घर चलो अभियान चला रही है, घर-घर जा रहे हैं, जिस घर में जाते हैं वह कहता है भैया यह तो नरेंद्र मोदी का वोट है तुम क्यों समय खराब कर रहे हो। तत्पश्चात प्रतिष्ठान स्वच्छता सर्वेक्षण में स्थान प्राप्त करने वाले, विधालय, प्रतिष्ठान, अस्पताल, थाना परिसर, आंगनवाड़ी तथा आनंद उत्सव कार्यक्रम के विजेता खिलाड़ियों व टीमों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अनिल यादव द्वारा किया गया व आभार मुख्य नगरपालिका अधिकारी भगवान सिंह भिलाला ने व्यक्त किया। इस मौके पर बाबूलाल कश्यप, सुनील सहगल, शिव शर्मा, अवध उपाध्याय, गिरधारी जाटव, योगेश पाटीदार, घनश्याम जाटव, महेश भतकरिया, मुकेश लाल, मनोज यादव, दिनेश यादव, मान सिंह यादव, नंदकिशोर यादव, सतीश यादव पवन यादव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित कई नागरिक गण उपस्थित थे।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# राजगढ़
Share This
About Ghatak reporter
राजगढ़
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
राजगढ़
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद