मोबाइल चोरी के शक में युवक को नंगा कर पीटा, जलती लकड़ी से जलाया, युवक अस्पताल में भर्ती, विडियो वायरल; देखे विडियो। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, February 8, 2022

मोबाइल चोरी के शक में युवक को नंगा कर पीटा, जलती लकड़ी से जलाया, युवक अस्पताल में भर्ती, विडियो वायरल; देखे विडियो।

मोबाइल चोरी के शक में युवक को नंगा कर पीटा, जलती लकड़ी से जलाया, युवक अस्पताल में भर्ती, विडियो वायरल।

मोबाइल चोरी के शक में युवक को नंगा कर पीटा, जलती लकड़ी से जलाया, युवक अस्पताल में भर्ती, विडियो वायरल; देखे विडियो।

गुना। मोबाइल चोरी के शक में युवक के कपड़े उतारकर उसकी पिटाई की गई। जलती लकड़ी से उसे जलाने तक की कोशिश की गई। उसे इतना पीटा गया कि अस्पताल में भर्ती कराना पड़ गया। घटना विजयपुर थाना इलाके की है। दो दिन पुरानी घटना का विडियो अब सामने आया है। गुना SP का कहना है कि आरोपियों पर नजीर पेश करने वाली कार्रवाई करेंगे। आरोपियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेंगे, जिससे नजीर पेश हो। पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


विजयपुर इलाके के लाडपुर गांव में अरविंद कलावत को पीटा गया। आरोपी उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए और कपड़े उतारकर पिटाई की। एक आरोपी को शक था कि उसने उसका मोबाइल चुराया है। युवक खुद को निर्दोष बताकर छोड़ने की गुहार लगाता रहा। आरोपी पसीजे नहीं। गुना जिले में अमानवीय रवैये का चार दिन में यह दूसरा वीडियो है। इससे पहले नानाखेड़ी क्षेत्र में एक युवक को बांधकर घसीटा गया और उसे पत्नी व बच्चों को पीटा गया था।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...