Post Top Ad
Sunday, February 13, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
हरियाणा
पति ने तलाक की धमकी देकर ननदोई से करवाया दुष्कर्म, विडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, पत्नी को मायके छोड़ने जा रहे पति ओर ननदोई ने कार में भी किया दुष्कर्म।
पति ने तलाक की धमकी देकर ननदोई से करवाया दुष्कर्म, विडियो बनाकर दी वायरल करने की धमकी, पत्नी को मायके छोड़ने जा रहे पति ओर ननदोई ने कार में भी किया दुष्कर्म।
हरियाणा। हिसार जिले में एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है। हैरानी की बात यह है कि इस अपराध को विवाहिता के ननदोई ने ही अंजाम दिया है और घटना के समय विवाहिता का पति भी मौजूद था। 27 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि पति ही जीजा के साथ संबंध बनाने के लिए उसको मजबूर कर रहा था। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर पति और ननदोई रोहित के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायत में पीड़िता ने बताया कि उसका मायका चरखी दादरी के एक गांव में है। 25 अक्टूबर 2021 को उसकी शादी हिसार शहर की एक कालोनी निवासी युवक से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति उसे परेशान करने लगा था। पीड़िता का आरोप है कि पति उसे ननदोई से शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। ननदोई रोहित भी दबाव बनाने लगा, लेकिन उसने यह काम करने से मना कर दिया।
पीड़िता ने बताया कि इस वजहस से वह मानसिक रूप से परेशान रहने लगी। इसके बारे में वह अपने परिजनों को भी कुछ नहीं बता पाई। 2 दिसंबर 2021 को उसके पति और ननदोई ने रात के समय उसे पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद ननदोई ने उसके साथ गलत काम किया और वीडियो भी बना ली। जब उसे होश आया तो सच पता चला। ननदोई ने उसको वीडियो दिखाई और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह यह वीडियो वायरल कर देंगे। अगले दिन उसका पति व ननदोई कार में पीड़िता को मायके छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में उसके पति ने कार रोक दी। इस दौरान भी ननदोई ने कार के अंदर ही उसके साथ गलत काम किया। इसके बाद पति ने कहा कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो वह उसको तलाक दे देगा और ससुराल नहीं लेकर जाएगा। डर के कारण पीड़िता कुछ दिन तो चुप रही। लेकिन वह तंग आ गई थी, इसलिए उसने इस बारे में परिवारवालों को बताकर आरोपी पति व ननदोई के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# हरियाणा
Share This
About Ghatak reporter
हरियाणा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद