प्रेमिका को प्रेमी पर पड़ोसन से भी संबंध का था शक, बदला लेने पड़ोसन की 17 महीने की बेटी की कर दी हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, February 13, 2022

प्रेमिका को प्रेमी पर पड़ोसन से भी संबंध का था शक, बदला लेने पड़ोसन की 17 महीने की बेटी की कर दी हत्या।

प्रेमिका को प्रेमी पर पड़ोसन से भी संबंध का था शक, बदला लेने पड़ोसन की 17 महीने की बेटी की कर दी हत्या।

प्रेमिका को प्रेमी पर पड़ोसन से भी संबंध का था शक, बदला लेने पड़ोसन की 17 महीने की बेटी की कर दी हत्या।

बुरहानपुर। खुशी बोदड़े हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, 17 महीने की मासूम खुशी की जान उसके पड़ोस में रहने वाली महिला ने ही ली थी। आरोपी महिला ने पहले उसे अगवा किया, फिर साड़ी से गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया और लाश को बोरी में भरकर पास के कुएं में फेंक दिया। महिला ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि उसका प्रेमी मासूम खुशी को दुलारता था, जो उसे पसंद नहीं था। महिला को ये भी शक था कि उसके प्रेमी का खुशी की मां के साथ भी अफेयर है। प्रेमी को अपना बनाकर रखने की चाहत में आरोपी महिला ने मासूम खुशी की हत्या कर दी।

प्रेमिका को प्रेमी पर पड़ोसन से भी संबंध का था शक, बदला लेने पड़ोसन की 17 महीने की बेटी की कर दी हत्या।

पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर 2021 को दिलीप बोदड़े निवासी इच्छापुर ने 17 महीने की बेटी खुशी उर्फ रूशाली के अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई थी। 25 दिसंबर को खुशी का शव घर से थोड़ी दूरी पर खंडहर वाले कुएं में बोरी में बंधा मिला था। जांच में पता चला कि खुशी के घर के सामने रहने वाले नितिन महाजन का पड़ोसी अलका बाई से अफेयर है। घर आमने-सामने होने से नितिन और खुशी की मां मंगला के बीच भी बातचीत होती थी। अलका को शंका थी कि नितिन और मंगला के बीच कुछ है। इसे लेकर अलका और मंगला के बीच विवाद भी हुए। साथ ही नितिन, अलका की बेटी की जगह मंगला की बेटी खुशी को दुलारता था। इसी वजह से वो नितिन को खुशी को दुलारने और घर ले जाकर खिलाने-पिलाने से रोकती थी। हालांकि नितिन उसकी बातों को अनसुना कर देता था। पुलिस के अनुसार, 23 दिसंबर को संदेही अलका मराठा के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकाली गई। उसे पूछताछ के लिए बुलाया तो वह गुमराह करने लगी। इतना ही नहीं खुशी की लाश मिलने के बाद उसने रितेश उर्फ गोलू बोदड़े के नाम से चिट्ठी लिखकर कुएं के पास ही फेंकी थी। उसने ऐसा इसलिए किया ताकि शक अज्ञात लड़के पर जाए। पुलिस ने शक के आधार पर अलका को हिरासत में लिया और सख्ती की तो वह टूट गई। उसने बताया कि नितिन और मंगला के बीच उसे अफेयर होने का शक था। इसे लेकर उसका नितिन से विवाद भी हुआ करता था। खुशी के साथ नितिन का घुलना-मिलना भी उसे पसंद नहीं था।

प्रेमिका को प्रेमी पर पड़ोसन से भी संबंध का था शक, बदला लेने पड़ोसन की 17 महीने की बेटी की कर दी हत्या।

20 दिसंबर को अलका और नितिन का मंगला और उसकी बेटी खुशी को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद हुआ। गुस्से में नितिन ने अलका से बात करना बंद कर दिया। अलका को इस बात से इतना गुस्सा आया कि उसने खुशी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। उसे लगा कि ऐसा करने से मंगला और नितिन की बात बंद हो जाएगी। 23 दिसंबर को अलका को पति सुनील मराठा के साथ रिश्तेदार के यहां बुलढाणा शादी में जाना था। हालांकि उसने बहाना बनाकर पति को वहां अकेले ही भेज दिया। सुबह करीब साढ़े 11 बजे अलका को खुशी बाहर नजर आई। उस समय अन्य कोई बाहर नहीं था। इस पर वह उसे उठाकर घर ले आई। यहां उसने मासूम का साड़ी से गला घोंटा। मरने के बाद उसने लाश को बोरी में भरा और दोपहर के समय उसे पास ही खंडहर में मौजूद कुएं में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक सबूतों और बयानों के आधार पर अलका पति सुनील मराठा निवासी माली मोहल्ला इच्छापुर को गिरफ्तार किया है। हत्या में उपयोग की गई साड़ी, फेंकी गई चिट्ठी को जब्त किया है। हैंड राइटिंग मिलान के लिए सैंपल भोपाल भेजे गए हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...