Post Top Ad
Sunday, February 13, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, जैन श्री होटल मे महिला रिश्तेदार के साथ रुके भाजपा नेता का संदिग्ध हालात मिला शव, जांच में जुटी पुलिस।
रायसेन, जैन श्री होटल मे महिला रिश्तेदार के साथ रुके भाजपा नेता का संदिग्ध हालात मिला शव, जांच में जुटी पुलिस।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। जिले के ग्राम पंचायत उमरिया सरपंच प्रतिनिधि भावेश पुरोहित की सांची जैन श्री होटल के कमरे में शव मिला है। पुलिस के अनुसार भावेश उनके एक महिला रिश्तेदार के साथ रुके थे, उसी ने पुलिस को सूचना दी। एडिशनल एसपी अमृत मीणा ने बताया कि भावेश पुरोहित सांची के होटल जैन श्री पैलेस में रुके थे जो सुबह मृत अवस्था में मिले हैं। पुलिस ने जानकारी मिलते ही मामला जांच में लिया है एवं भावेश पुरोहित की डेड बॉडी को सांची अस्पताल के मर्चरी रूम में रखा गया है। रायसेन जिले की सांची ब्लाक के ग्राम पंचायत उमरिया के सरपंच प्रतिनिधि है भावेश। साँची के जैन श्री होटल में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में फैली सनसनी। सूत्रो की माने तो स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के बेहद करीबी थे भावेश पुरोहित। हमेशा विवादों में रहती है होटल जैन श्री।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद