अस्पताल की सफाईकर्मी महिला से एम्बुलेंस ड्राइवर 2 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, पति के साथ आकर महिला ने कराया मामला दर्ज। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 10, 2022

अस्पताल की सफाईकर्मी महिला से एम्बुलेंस ड्राइवर 2 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, पति के साथ आकर महिला ने कराया मामला दर्ज।

अस्पताल की सफाईकर्मी महिला से एम्बुलेंस ड्राइवर 2 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, पति के साथ आकर महिला ने कराया मामला दर्ज।

अस्पताल की सफाईकर्मी महिला से एम्बुलेंस ड्राइवर 2 महीने तक करता रहा दुष्कर्म, पति के साथ आकर महिला ने कराया मामला दर्ज।

राजस्थान। बोरखेड़ा थाने में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि डाईवर दोस्त ने पहले उससे दोस्ती की। फिर उसे डरा धमकाकर करीब दो महीने तक यौन शोषण किया। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने सारी बात अपने पति को बताई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी एम्बुलेंस ड्राईवर 40 वर्षीय कन्हैया सिंह निवासी रामचंद्रपुरा, छावनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक 36 साल की पीड़िता विवाहिता है और 2 वर्ष से निजी हॉस्पिटल में बतौर सफाईकर्मी काम करती है। उसी हॉस्पिटल में कन्हैया सिंह भी 10 साल से एम्बुलेंस ड्राईवर है।

पीड़िता से मिली जानकारी के अनुसार, साथ में काम करने के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। इसके बाद आरोपी ने झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने बताया कि आरोपी धमकी देकर उसके साथ 2 माह तक रेप करता रहा। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़िता ने सारी बात अपने पति को बताई और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...