Post Top Ad
Thursday, February 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, गरीब लकड़हारे परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड नहीं बनने से सरकार की योजनाओं से हो रहे वंचित।
रायसेन, गरीब लकड़हारे परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड नहीं बनने से सरकार की योजनाओं से हो रहे वंचित।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। कस्बा सलामतपुर की गरीब मजदूर, लकड़हारे परिवारों के बीपीएल राशन कार्ड, मुख्यमंत्री कुशल अर्द्ध कुशल मजदूरी किताबें नहीं बनाए जाने से शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के फायदे से वंचित हो रहे हैं। इन परेशानियों को हल कराने की मांग को लेकर मंगलवार की शाम 4 बजे गरीब लकड़हारों, महिलाओं ने रायसेन तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल को ज्ञापन सौंपा है। परेशान गरीब महिलाओं में रोशन बाई, रेखा बाई, लक्ष्मी बाई, सुंदर बाई, सिस्टा बाई, छुटिया बाई, कल्लो बाई, फूल बाई, हरि बाई, ममता बाई आदि ने बताया कि हमारे मोहल्ले गरीबों की झुग्गी बस्ती में विधवा, महिलाओं, निराश्रितों, बुर्जुगों और मजदूरों के न तो बीपीएल, अति गरीबी राशन कार्ड, गरीब मजदूरों के होने के बावजूद शासन की सस्ते अनाज विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से सालों से वंचित हैं। जब कभी कोई भी चुनाव आते हैं तो नेता, मंत्री, सांसद चुनाव में हमसे वोट लेने आते हैं। चुनाव में प्रत्याशी के जीतने के बाद उनकी समस्याओं को हल कराने कभी नहीं आते हैं। कई गरीबों, बुजुर्गों, दिव्यांगजनो को, विधवा महिलाओं को पेंशन लाभ से कोसों दूर रखा जा रहा है। तहसीलदार पटेल ने उनकी समस्याओं को जल्द हल कराने का महिलाओं को आश्वासन दिया है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद