Post Top Ad
Monday, February 14, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
उत्तरप्रदेश/कानपुर, बेहमई में 22 लोगों की निर्मम हत्या एवं पुलवामा के शहीदों को श्रीद्धांजलि देकर मनाया गया शहीद दिवस।
उत्तरप्रदेश/कानपुर, बेहमई में 22 लोगों की निर्मम हत्या एवं पुलवामा के शहीदों को श्रीद्धांजलि देकर मनाया गया शहीद दिवस।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
कानपुर। देहात क्षेत्र की सिकंदरा क्षेत्र के बहु चर्चित बेहमई में 14 फरवरी 1981 को निर्दोष 22 व्यक्तियों की निर्मिम हत्या कर दी गई। वहीं दूसरी ओर 14 फरवरी 2019 को सीआरपीएफ को पुलवामा में शहीद 45 जवानों की शहादत देनी पड़ी। इन सहीदो के लिए श्रद्धांजलि कार्यक्रम को आयोजित किया, जिसमें पत्रकार एवं जनसेवी लालजी सिंह डौडियापुर प्रभारी मंत्री मीडिया अधिकार मंच भारत के संयोजन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। शहीद स्थल पर लालजी सिंह ने शहीदों के चरणों पर दीप प्रज्वलित कर एवं उनके ऊपर पुष्पहार डालकर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि सभा में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए बेहमई के बाबूजी सिंह, जिला अध्यक्ष मीडिया अधिकार मंच भारत पूर्व प्रधान जयवीर सिंह, गांधी सिंह एव फैलू सिंह के साथ तमाम ग्रामीण, युवा समाजसेवी कमलेश सिंह, राजबीर सिंह, दमनपुर प्रधान कुंवर सिंह, डौडियापुर से महेंद्र सिंह, अनवां से अशोक चंदेल एवं शुभम पाल और उनके साथी उपस्थित हुए। शहीदों के श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिये मीडिया अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिंह सेंगर, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के विनोद प्रताप सिंह बाली, शिक्षक वीरेंद्र सिंह आर्य, राजनारायण सिंह, प्रमोद सिंह, शिवम दीक्षित, क्षत्रिय स्वाभिमान सुरक्षा संघ के पदाधिकारीगण पहुँचे। इस दौरान सिकंदरा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्यासी शुभम पाल ने भी शहीदों को श्रीद्धाजलि देकर मौन धारण करते उनकी आत्मा की शान्ति हेतु प्रार्थना की।
भले ही बेहमई हत्या कांड के वर्षों बीत चुके है परन्तु मृतक/शहीदों के परिजनों में आज भी उतना ही दुःख व्याप्त है। यहाँ के ग्रामीणों ने बताया है कि बेहमई हत्या कांड में कुछ राजनैतिक दल एवं कुछ अराजक तत्व के लोगों द्वारा जाति ईर्ष्या पूर्वक भ्रामक खबरों को फैलाकर क्षत्रिय समाज को बदनाम करने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मीडिया को दो टूक बात करते हुए बताया है कि हिन्दी फिल्म बैंडेड क्यून में दर्शाये गए फूलन देवी के साथ हुए अत्याचार या गैंग रेप जैसी घटनायें सरासर निराधार असत्य हैं। फिल्म बैंडेड क्यून के निर्माता के द्वारा चंद पैसे कमाने के कारण पेशेवर तरीके से भ्रामक आधार हीन तत्वों पर फिल्म बनाकर समाज में प्रकासित की गई है जिससे समाज में क्षत्रिय के प्रति ईर्ष्या पनप रही है। जबकि बेहमई हत्या कांड में 19 क्षत्रिय, 1 मुस्लिम तथा 2 हरिजन समाज के लोगों की निर्मिम हत्या की गई थी। आज भी ग्रामीणों में राजनैतिक करण सहित न्यायिक व्यवस्था के प्रति सवाल खडे करते आ रहे है। शहीदों के परिजनों ने न्यायिक व्यवस्था पर आरोप लगाते हुए कहा की न्यायपालिका के द्वारा आरोपीगण के विरुद्ध अभी तक कोई कार्यवाही नही हो पाई है। बेहमई हत्या कांड एवं भ्रामक खबरों को लेकर मीडिया अधिकार मंच भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सेंगर सक्रिय हुए है और शहीद परिवारों को आश्वासन देते हुए कहा है कि भ्रामक खबरें फैलाने एवं फिल्म बैंडेड क्यून के निर्माता के विरुद्ध शीघ्र ही कानूनी कार्यवाही की जायेगी साथ ही इस हत्या कांड से जुड़े सभी तत्वों की उच्च स्तरीय जांच कराई जायेगी।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद