Post Top Ad
Monday, February 14, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दमोह
मध्य प्रदेश
विडियो
बहन ने जहर खाकर की आत्महत्या, अस्पताल में गुस्साई साली ने जीजा की कर दी पिटाई, बहन की इलाज के दौरान हुई मौत; देखे विडियो।
बहन ने जहर खाकर की आत्महत्या, अस्पताल में गुस्साई साली ने जीजा की कर दी पिटाई, बहन की इलाज के दौरान हुई मौत; देखे विडियो।
दमोह। जिला अस्पताल में शुक्रवार शनिवार की रात करीब डेढ़ बजे जमकर हंगामा हुआ। जहर खाकर अस्पताल पहुंची एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद महिला पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना जैसे गंभीर आरोप लगाए। मृत महिला हेमवती पटेल की बहन प्रियंका कुशवाहा ने अपनी बहन की मौत का आरोपी मानते हुए जीजा की जमकर पिटाई कर दी। मौजूद लोग और पुलिस बीच बचाव करती रही। मृतिका हेमवती पटेल की बहन प्रियंका ने बताया की लॉकडाउन में 3 साल पहले उसकी बहन की शादी फुटेरा निवासी गोविंद पटेल के साथ की गई थी। दो दिन पहले उसके मायके में एक विवाह समारोह था, जहां उसकी बहन पहुंची थी। विदा होने के पहले ही उसके जीजा गोविंद उसकी बहन को लेकर ससुराल जाने की जिद पर अड़े थे। सभी के मनाने पर वह कुछ घंटे रुके और उसके बाद बहन को लेकर अपने घर चले गए। शुक्रवार रात उन्हें खबर मिली कि उनकी बहन ने जहर खा लिया है और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जब वह जिला अस्पताल पहुंची तो उसकी बहन की मौत हो चुकी थी।
मृतिका की बहन का आरोप है कि उसके जीजा की प्रताड़ना के कारण ही उसकी बहन ने मौत को गले लगाया है। उसने बताया कि जिस समय उसकी बहन की शादी हुई थी उस समय लॉकडाउन था इसलिए कोई सामग्री नहीं खरीद पा रहे थे। उसके पिता ने कर्ज लेकर उसके जीजा के परिवार को 5 लाख रुपए नकद दिए थे। इसके बाद एक लाख रुपए का दहेज अलग से खरीद कर दिया था। मृतिका की बहन प्रियंका ने बताया कि उसकी बहन शुरु में गर्भवती हुई थी, लेकिन उस समय उसका गर्भपात हो गया था। वह दोबारा गर्भवती नहीं हो रही थी, जिसे लेकर ससुराल वाले उसे प्रताड़ित कर रहे थे। इसी प्रताड़ना के कारण उसकी बहन ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दमोह
# मध्य प्रदेश
# विडियो
Share This
About Ghatak reporter
विडियो
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
दमोह,
मध्य प्रदेश,
विडियो
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद