प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनो ने पकड़कर बांधे हाथ-पैर, जमकर बरसाए लाठी-डंडे, गिड़गिड़ाता रहा युवक। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।

BREAKING

Post Top Ad

Monday, February 7, 2022

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनो ने पकड़कर बांधे हाथ-पैर, जमकर बरसाए लाठी-डंडे, गिड़गिड़ाता रहा युवक।

मुरैना। अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव पहुंचे प्रेमी की घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी। लड़की के घरवालों ने युवक को पकड़कर उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर उस पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो में एक दिव्यांग युवक भी पिटाई करते नजर आ रहा है। इस घटना का वीडियो पुलिस के पास पहुंचा, तो युवक की छानबीन की गई। पुलिस ने युवक से आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराने को कहा। लेकिन युवक ने मामला दर्ज नहीं कराया।

प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी को परिजनो ने पकड़कर बांधे हाथ-पैर, जमकर बरसाए लाठी-डंडे, गिड़गिड़ाता रहा युवक।

मामला अंबाह थाना क्षेत्र का है। जहां पुरा गांव का रहने वाला विजय सिंह नाम का युवक बड़ेपुरा की एक युवती से प्रेम करता है और इसी प्रेम संबंध में वो युवती से मिलने उसके गांव बड़ेपुरा आया था। लेकिन युवती के घरवालों ने उसे पकड़ लिया। पहले उसके हाथ-पैर बांधे। इसके बाद उसे बेरहमी से डंडों से पीटा। युवक गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई। हालांकि बाद में गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर युवक को बचाया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...