Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
नरसिंहपुर
मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, अस्पताल में डिजीटल एक्स-रे मशीन लोकार्पित, शमशान घाट जाने वाली सड़क का हुआ भूमि पूजन।
नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा, अस्पताल में डिजीटल एक्स-रे मशीन लोकार्पित, शमशान घाट जाने वाली सड़क का हुआ भूमि पूजन।
घातक रिपोर्टर, धर्मेन्द्र साहू, नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा।
तेंदूखेड़ा। विगत दिनों तेंदूखेड़ा शासकीय अस्पताल में राज्य सभा सांसद कैलाश सोनी द्वारा अपनी निधि से दी गई डिजीटल एक्स-रे मशीन का लोकार्पण किया गया। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 45 से शमशान घाट के लिए 27 लाख रुपए की राशि से बनने वाली वहुप्रतिक्षत सड़क मार्ग का भूमिपूजन किया गया।इस मौके पर राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी क्षेत्रीय सांसद राव उदयप्रताप सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष अभिलाष मिश्रा सहित भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
लोकार्पण अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी ने अपने चिर-परिचित अंदाज में स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरी दुनिया में देश का मान बढ़ाने से लेकर देश को विकास पथ अग्रसर करते हुए जनकल्याण की दिशा में अप्रत्याशित निर्णय लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने जगह जगह मेडिकल कालेजों की स्थापना फिर प्राइवेट स्तर पर 5 लाख रुपए की इलाज के लिए मुफ्त व्यवस्था खपत के आधार पर बिजली घर और जरुरत के अनुसार निर्माण कार्य जारी है।लागत के आधार पर कृषि उपज पर डेढ़ गुना मूल्य निर्धारित करने आने वाले समय में 22 जिंसों को सरकार खरीद केंद्र खुलेंगे। 50/60 वर्षों में पूर्व की सरकारों ने केवल दोहन किया। लेकिन मोदी जी ने राजनैतिक टोटकों को बंद कर दिया है। जिस कारण से अब दूसरे राजनैतिक दल पस्त होकर शांत बैठ गये है।
क्षेत्रीय सांसद राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि तेंदूखेड़ा से ही हमारी राजनीति प्रारंभ हुई है, यहां सर्वांगीण विकास की हमारी नैतिक जवाबदारी है। शिक्षा और स्वास्थ्य पर सरकार फोकस कर रही है। तेंदूखेड़ा में मूलभूत सुविधाओं का भी विस्तार होगा। यहां पर आने वाले समय में सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था घोघरा नाला पर स्टाप डेम, बिजली पावर प्लांट आक्सीजन प्लांट की भी व्यवस्था की जा रही है, तथा शीघ्र ही एक्सरे मशीन कक्ष में और डिलेवरी कक्ष में एसी की व्यवस्था कराई जाएगी। स्वच्छता अभियान को जन अभियान बनाने की जरूरत है। इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉं. शचिन्द्र मोदी ने भी डिजीटल एक्सरें मशीन के शुभारंभ के अवसर पर भाग लेते हुये अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन हड्डी से संबंधित डॉक्टरों की व्यवस्था अस्पताल के उन्यन के साथ विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की तरफ ध्यान आकृष्ठ कराया। भारतीय जनता पार्टीं के जिला अध्यक्ष अभिलाष मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि हम सभी का नैतिक दायित्व बन जाता है कि दो दो सांसद होेने के बावजूद यदि हम विकास में पीेछे रहे तो यह विषय उचित नहीं है इसलिये हमें अपने जनप्रतिनिधियों से मांगने का अधिकार रखना चाहिए।
कोविड संक्रमण काल के दौरान जब किसी को सही तरीके से कोई देख सुन भी नहीं पा रहा था तब ऐसे समय में डाक्टर ही एक ऐसा इंसान था जिसने इंसानियत का धर्म निभाते हुए देव रुप में लोगों की जानें बचाई। निश्चित तौर पर तेंदूखेड़ा शासकीय अस्पताल की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। ऐसे सेवा भावी डाक्टरों और उनके कर्मचारियों का सम्मान करना चाहिए। एवं पुष्पाहारों से सम्मान किया गया। इस मौक पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तथा वरिष्ठ भाजपा नेता विष्णु शर्मा द्वारा कुछ मुख्य समस्याओं के प्रति सांसद्वयों का ध्यान आकर्षित कराया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक भैयाराम पटेल, वरिष्ठ नेता नरेंद्र नायक, महामंत्री डॉ. हरगोविंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष संतोष पटेल सांसद प्रतिनिधि राजीव अग्रवाल डालचंद पटेल ब्रजेंद्र पटेल पंकज अग्रवाल उदित शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विष्णु शर्मा ने किया।
नगर परिषद् तेंदूखेड़ा में जहां दो सांसद और भाजपा के जिलाध्यक्ष उपस्थित रहे वहीं क्षेत्रीय विधायक को प्रोटोकॉल के आधार पर आमंत्रित और शिलालेख में उनका नाम ना होना निश्चित तौर पर नगर परिषद् की चूक हुई है। अस्पताल में महत्वपूर्ण सुविधाओं में योगदान तथा नगर परिषद् क्षेत्र में होने वाले विभिन्न सड़क मार्ग भवनों में सहभागिता के बावजूद भी नजर अंदाज करना सोचनीय विषय है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# नरसिंहपुर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
नरसिंहपुर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद