Post Top Ad
Sunday, February 13, 2022
Home
छतरपुर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
पति ने मोबाइल देने से किया माना तो पत्नी ने पिया पिपरमेंट का तेल, पत्नी ने कहा - पति के साथ मुझे नहीं रहना।
पति ने मोबाइल देने से किया माना तो पत्नी ने पिया पिपरमेंट का तेल, पत्नी ने कहा - पति के साथ मुझे नहीं रहना।
छतरपुर। मोबाइल के चक्कर में घरों में विवाद आम बात है। लेकिन, मोबाइल के लिए अगर कोई अपनी जान देने पर आमादा हो जाए, तो क्या कहेंगे। छतरपुर में ऐसा ही मामला सामने आया। पति ने मोबाइल देने से मना किया, तो पत्नी ने पिपरमेंट का तेल पी लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला इतना गुस्से में है कि वह अब पति के साथ रहना ही नहीं चाहती है। पति हरिशंकर का कहना है कि मुझे ज्यादा मोबाइल चलाना पसंद नहीं है। मैंने शुरू में जरूर कहा था कि मोबाइल नहीं लेना। बाद में जब उसके साथ ससुराल गया तो वहां कह दिया था कि मोबाइल लेना है तो ले लो। नहीं तो मेरे मोबाइल से बात कर लिया करो। उसने कहा कि ठीक है आपके मोबाइल से बात कर लेंगे। अब वह ऐसा क्यों कर रही है, नहीं पता। उसे मोबाइल चाहिए तो ले ले।
ये मामला जिले के सटाई थाना क्षेत्र के चुरारन गांव का है। अस्पताल में भर्ती ओमदेवी कुशवाहा का कहना है कि 8 महीने पहले 29 मई 2021 को उसकी शादी हरिशंकर कुशवाहा से हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा, लेकिन समय बीतने के साथ पति ने मोबाइल चलाने से मना कर दिया। ओमदेवी ने बताया कि पति परिजन से भी मोबाइल पर बात नहीं करने देता, अगर बात करे तो भी रिकॉर्डिंग और स्पीकर चालू करने को कहता है। ऐसा नहीं करने पर मोबाइल नहीं देता है। अब तो वह बिल्कुल भी मोबाइल नहीं दे रहा है। मायके से फोन भी आता है तो भी बात नहीं करवाता। इतना ही नहीं ससुराल में मुझ पर और भी कई तरह की बंदिशें हैं, जिन्हें मैं बता नहीं सकती। अब मैं इनसे तंग आ चुकी हूं। इसलिए जान देने के लिए यह कदम उठाया था। मैं नहीं जानती कि पति ऐसा क्यों कर रहे हैं। मैं उनके साथ नहीं रहना नहीं चाहती हूं।
Tags
# छतरपुर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
छतरपुर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद