अतिथि शिक्षक ने ऑनलाइन ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकाल कर भेजे अश्लील विडियो और मैसेज, मामला दर्ज, आरोपी शिक्षक फरार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, February 2, 2022

अतिथि शिक्षक ने ऑनलाइन ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकाल कर भेजे अश्लील विडियो और मैसेज, मामला दर्ज, आरोपी शिक्षक फरार।

अतिथि शिक्षक ने ऑनलाइन ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकाल कर भेजे अश्लील विडियो और मैसेज, मामला दर्ज, आरोपी शिक्षक फरार।

अतिथि शिक्षक ने ऑनलाइन ग्रुप से छात्राओं के मोबाइल नंबर निकाल कर भेजे अश्लील विडियो और मैसेज, मामला दर्ज, आरोपी शिक्षक फरार।

शाजापुर। जिले के पाड़ली हायर सेकेडंरी स्कूल में अतिथि शिक्षक के रूप में पदस्थ एक टीचर ने ऑनलाइन क्लासेस के ग्रुप से दो छात्राओं के मोबाइल नंबर निकालकर दोनों को अश्लील मैसेज और वीडियो भेजे। छात्राओं ने पूरी घटना परिजनों को बताई। परिजन छात्राओं के साथ बेरछा थाने पर आएं और अतिथि शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

जिले के पाड़ली हायर सेकेडंरी स्कूल में अतिथि शिक्षक प्रमोद गोठी पदस्थ हैं। जो विद्याथियों को गणित विषय पढ़ाते हैं। कोरोना की तीसरी लहर के चलते स्कूलों में ऑनलाइन क्लास चल रही है। जिसमें हर कक्षा का एक ग्रुप बनाकर शिक्षक ऑनलाइन पढ़ा रहे हैं। अतिथि शिक्षक प्रमोद ने इसी बात का दुरुपयोग किया और ग्रुप में से कक्षा 11वीं की और 12वीं की छात्राओं का प्रायवेट नंबर निकालकर उन्हें पॉर्न वीडियो और मैसेज भेजने शुरू कर दिए। दोनों छात्राओं ने शिक्षक की करतूत परिजनों को बताई। परिजनों ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

पुलिस के मुताबिक नाबालिग छात्राओं को अतिथि शिक्षक द्वारा अश्लील मैसेज और वीडियो मोबाइल पर भेजने की शिकायत मिली। पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है, आरोपी शिक्षक अभी फरार है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...