Post Top Ad
Monday, February 14, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
शिवपुरी
संपादकीय
3 दिन और 3 रात पुलिस की तीन टीमें खोजती रही ब्लैकमेलर अजय आहूजा को, कोतवाली शिवपुरी पुलिस ने उज्जैन जाकर धर दबोचा।
3 दिन और 3 रात पुलिस की तीन टीमें खोजती रही ब्लैकमेलर अजय आहूजा को, कोतवाली शिवपुरी पुलिस ने उज्जैन जाकर धर दबोचा।
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
9329393447/9009202060
भोपाल। अजय आहूजा कथित कन्या भ्रूण हत्या मामले में कथित स्टिंग बनाकर अस्पताल को ब्लैकमेल करने वाले मुख्य सरगना कथित पत्रकार अजय आहूजा उर्फ अजय मूलचंदानी उर्फ अजय कुमार को खोजने के लिए कोतवाली थाने शिवपुरी की तीन पुलिस टीमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन में 3 दिन तक खाक छानती रही और दबिश देती रही। आखिर में अजय आहूजा को पुलिस ने उज्जैन से धर दबोचा। फरार ब्लैकमेलर को शिवपुरी पुलिस ने 17 तारीख तक रिमाइंड पर लिया है। कोतवाली थाना प्रभारी सुनील खेमरिया के अनुसार सूचना मिली थी कि कथित पत्रकार अजय आहूजा और अजय कुमार उर्फ अजय मूलचंदानी पिता पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश मूलचंदानी निवासी वार्ड नंबर 5, दुर्गा चौक, मेन बाजार, मंडीदीप, जिला रायसेन, भोपाल में है जिसके बाद एसआई दीपक पलिया के नेतृत्व में थाना प्रभारी ने तीन टीमें भोपाल, उज्जैन एवं इंदौर भेजी।
भोपाल टीम पहुंचने के पहले ही फरार ब्लैकमेलर अजय आहूजा इंदौर पहुंच गया जिसके बाद पुलिस की टीमों ने इंदौर में खाक छानी तो पता चला कि अजय आहूजा उज्जैन पहुंच गया है। पुलिस के रडार पर अजय अहूजा था और पुलिस को जानकारी पूर्ण रूप से लग चुकी थी। इसके बाद पुलिस की तीनों टीमों ने उज्जैन में डेरा डाल दिया और कथित स्टिंग ऑपरेशन के नाम पर ब्लैकमेल करने के आरोपी अजय आहूजा उर्फ अजय मूलचंदानी और अजय कुमार उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर उससे और राज खुलवाए जाएंगे। पुलिस को संभावना है कि इससे और भी राज खुलकर सामने आएंगे। वहीं सूत्रों की माने तो एक युवती इसको निरंतर बचा रही थी और वही युवती पिछले 3 महीने से इसको अपने साथ छुपा कर रख रही थी। फरारी के दौरान अजय आहूजा ने अपने मोबाइल एवं सिम सभी को बंद कर लिया था। वह दूसरा मोबाइल और सिम इस्तेमाल कर रहा था। अजय आहूजा के सभी संपर्क के लोग पुलिस के रडार पर थे इसलिए अजय आहूजा का बदला हुआ नंबर पुलिस को प्राप्त हुआ और पुलिस उसकी लोकेशन तलाश रही थी। अजय आहूजा के खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अजय आहूजा फरार चल रहा था और पुलिस को निरंतर गच्चा दे रहा था। जबकि अजय अहूजा पर शिवपुरी पुलिस अधीक्षक के द्वारा 2000 रु का इनाम भी घोषित किया गया था। अब देखना होगा की इसको संरक्षण देने वाले लोगों पर भी पुलिस की कोई कार्यवाही होती है या नहीं। इसको संरक्षण देने वालों को सह आरोपी बनाया जाएगा या नहीं। विश्वस्त सूत्रों की जानकारी माने तो भोपाल, मंडीदीप की एक युवती लगातार इसको अपना संरक्षण दिए हुए थे।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
# शिवपुरी
# संपादकीय
Share This
About Ghatak reporter
संपादकीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद