Post Top Ad
Monday, February 21, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
भोपाल, आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ, नाबालिग से गे रिलेशन के कारण गई व्यवसायी की जान; मामला ओबेदुल्लागंज मर्डर केश, पढ़ें पूरी स्टोरी घातक रिपोर्टर के साथ।
भोपाल, आदमी हूँ आदमी से प्यार करता हूँ, नाबालिग से गे रिलेशन के कारण गई व्यवसायी की जान; मामला ओबेदुल्लागंज मर्डर केश, पढ़ें पूरी स्टोरी घातक रिपोर्टर के साथ।
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
9329393447/9009202060
रायसेन। गे ट्राएंगल में दो गे ने मिलकर तीसरे गे कपड़ा व्यापारी नीरज कोठारी (45) का किया मर्डर। कोठारी ने 17 साल के लड़के के साथ रिलेशन बनाए थे। कोठारी ने नाबालिग के साथ कुकर्म के विडियो बना लिए थे। वह विडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे बार-बार संबंध बनाता था। नाबालिग पहले से एक दोस्त के साथ भी रिलेशनशिप में था। उसके दोस्त मनोज कटारे को कोठारी के संबंध और ब्लैकमेलिंग का पता चला तो उसने हत्या की साजिश रची।
नाबालिग और मनोज ने 16 फरवरी की रात गला दबाकर कोठारी की हत्या कर दी थी। इसके बाद शव वहीं झाड़ियों में फेंका और उसकी स्कूटी व मोबाइल लेकर भाग निकले। पुलिस ने मोबाइल नंबर ट्रैस कर दोनों को भोपाल के नादरा बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। 17 फरवरी को औबेदुल्लागंज के देवेंद्र कोठारी ने पुलिस थाने में अपने बेटे नीरज के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चार थानों की पुलिस टीम नीरज को तलाश कर रही थीं। नीरज की लाश शुक्रवार सुबह होशंगाबाद रोड स्थित शगुन वाटिका मैरिज गार्डन के पीछे झाड़ियों में मिली।
पुलिस के मुताबिक, 23 साल का आरोपी मनोज कटारे पिपलिया गांव का रहने वाला है। वह और नाबालिग स्टेशन रोड पर नमकीन की दुकान पर काम करते थे, दोनों रिलेशन में थे। नीरज भी दुकान पर आता-जाता था। उसे जब यह जानकारी लगी कि नाबालिग और मनोज के बीच रिलेशन हैं तो वह भी नाबालिग को अपने पास बुलाने लगा। उसके साथ कुकर्म किया, इसके विडियो भी बना लिए। नीरज वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
नीरज नाबालिग को बार-बार संबंध बनाने के लिए तंग करने लगा तो ये बात उसने मनोज को बता दी। इसके बाद दोनों ने मिलकर हत्या की साजिश रची। 16 फरवरी की रात 9.30 बजे नीरज ने नाबालिग को शगुन मैरिज गार्डन के पीछे रेलवे पटरी के पास बुलाया। नाबालिग ने मनोज को भी ये बात बता दी। मनोज भी नाबालिग के पीछे-पीछे चला गया। दोनों ने पहले बिजनेसमैन का गला दबाया। इसके बाद उसके हाथ की नस काट दी, गले पर भी चाकू से वार किए।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
अपराध,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद