सबूत जुटाने : बीते दिनों अजय आहूजा को हथकड़ी लगाकर शिवपुरी पुलिस ने इंदौर, उज्जैन में की छापेमारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, February 17, 2022

सबूत जुटाने : बीते दिनों अजय आहूजा को हथकड़ी लगाकर शिवपुरी पुलिस ने इंदौर, उज्जैन में की छापेमारी।

सबूत जुटाने : बीते दिनों अजय आहूजा को हथकड़ी लगाकर शिवपुरी पुलिस ने इंदौर, उज्जैन में की छापेमारी।


सबूत जुटाने : बीते दिनों अजय आहूजा को हथकड़ी लगाकर शिवपुरी पुलिस ने इंदौर, उज्जैन में की छापेमारी।
कोतवाली शिवपुरी में बंद अजय आहूजा उर्फ अजय कुमार (फोटो - साभार शोशल मीडिया)

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
9329393447/9009202060
शिवपुरी। तहलका व आईबीएन नाम से यूट्यूब चलाने वाले ब्लैकमेलर यूट्यूबर अजय आहूजा से सुबूत जुटाने के लिए शिवपुरी मामले को लेकर शिवपुरी पुलिस ने बीते परसों दिन भर उज्जैन एवं इंदौर में अजय आहूजा को साथ लेकर छापेमारी की। ज्ञात हो शिवपुरी के सिद्धिविनायक हॉस्पिटल में कथित भ्रूण हत्या स्ट्रिंग वीडियो मामले को लेकर रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कथित स्ट्रिंग के वीडियो को लेकर बलकमेलर अजय आहूजा सिद्धिविनायक हॉस्पिटल संचालक को ब्लैकमेल कर रहा था, इसका ब्लैकमेलिंग का सिंडिकेट उत्तर प्रदेश, उत्तरांचल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, नोएडा तक में फैला हुआ है। वहीं इसके सिंडीकेट के लोग मध्य प्रदेश के रायसेन जिले, इंदौर, बड़नगर, विदिशा, भोपाल, जबलपुर, खंडवा सहित कई जिलों में फैला रखा था। शिवपुरी में कथित स्ट्रिंग करने के लिए इसने अपने ब्लैकमेलिंग गैंग की सिंडिकेट के चार लोग गाजियाबाद, मुरादाबाद (उप्र) और उत्तरांचल से बुलाए थे। वही ब्लैकमेलिंग के लिए शिवपुरी के एक स्थानीय कथित पत्रकार ध्रुव शर्मा को इसमें सनलिप्त कर रखा था। इसी मामले को लेकर इसमें सुबूत और तथ्य जुटाने के लिए पुलिस ने बीते दिन इंदौर एवं उज्जैन में छापेमारी की। वहीं सूत्रों की माने तो पुलिस को इस मामले में और नए-नए खुलासे होने की संभावना नजर आ रही है। अभी भी पुलिस इसके पुराने ठिकानों पर भी सुबूत जुटाने के लिए दबिश दे सकती है। ज्ञात हो सबूतों को जुटाने के लिए आज आरोपी को न्यायालय मैं पेश कर ज्युडिशल रिमांड और बढ़ाने की न्यायालय से मांग करेगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...