रायसेन/बरेली, धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की आई कमी, शासन-प्रशासन से नहीं मिल रहा कोई आश्वासन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, March 17, 2022

रायसेन/बरेली, धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की आई कमी, शासन-प्रशासन से नहीं मिल रहा कोई आश्वासन।

धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की आई कमी, शासन-प्रशासन से नहीं मिल रहा कोई आश्वासन।

रायसेन/बरेली, धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं की आई कमी, शासन-प्रशासन से नहीं मिल रहा कोई आश्वासन।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। लंबित मांगों के निराकरण की मांग को लेकर लगातार प्रशासन का ध्यान मांग पत्र के माध्यम से आकर्षित कराने के बाद मांगों का निराकरण नहीं होना और धरना प्रदर्शन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की कमी आना कहीं ना कहीं उनकी उदासीनता स्पष्ट रूप से झलकती दिखाई दे रही है। आज मांगों के निराकरण के लिए धरने का आठवां दिन बीता जा रहा है, लेकिन किसी तरह का कोई भी आश्वासन शासन-प्रशासन की तरफ से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओ को नहीं मिल पा रहा है।



आंगनवाड़ी के 12 सेक्टरों की सैकड़ों आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओ ने मांगों को लेकर हूंकार तो जमकर भरी थी लेकिन आठवें दिन धरना स्थल पर गिनती की कार्यकर्ता नजर आई। मांगों के निराकरण को लेकर जारी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन में 3 दिन पहले विधायक देवेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति हुई थी जिन्होंने सिर्फ आश्वासन ही दिया था लेकिन अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है। वही धीरे-धीरे अनिश्चितकालीन धरना स्थल से कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की गिनती भी कम होती जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...