Post Top Ad
Monday, March 28, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की राष्ट्र व्यापी हड़ताल की शुरू, तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
रायसेन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की राष्ट्र व्यापी हड़ताल की शुरू, तेरह सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता महासंघ, भवन संनिर्माण मजदूर एकता फेडरेशन संघ के संयुक्त आव्हान पर सोमवार से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता दिखाते हुए राष्ट्र व्यापी हडताल शुरू कर दी है। सोमवार को दोपहर महासंघ की अध्यक्ष कैलाशी बाई के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा महारैली निकाली और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट भवन का घेराव किया। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर अरविंद दुबे को तेरह सूत्रीय मांगों को हल कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है। रायसेन जिले में 200 से ज्यादा आंगनबाड़ी केंद्र है। इस हड़ताल में 600 से ज्यादा कार्यकर्ता, सहायिकाएं हड़ताल में शामिल हो चुकी है। केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आव्हान पर निर्माण मजदूरों, आंगनबाडी कार्यकर्ताओं का 28, 29 मार्च को दो दिवसीय राष्ट्र व्यापी हड़ताल करेंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने हमारी जायज मांगों को यदि नहीं माना तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद