Post Top Ad
Saturday, April 2, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
धर्म
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, दो साल बाद कोरोना भूलकर देवी मंदिरों में की तैयारियां पूरी, नवरात्र में मंदिरों में मेले।
रायसेन, दो साल बाद कोरोना भूलकर देवी मंदिरों में की तैयारियां पूरी, नवरात्र में मंदिरों में मेले।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नव विक्रम संवत 2079 का शुभारंभ शनिवार को गुढ़ी पड़वा तथा चैत्र नवरात्रि पर्व का शुभारंभ 2 अप्रैल को प्रारंभ हुआ। इसके साथ ही इस दिन भगवान झूलेलाल जयंती एवं गौतम जयंती भी श्रद्धभक्ति के माहौल में मनाई। इन नवरात्रि में किसी भी तिथि का घट-बढ़ नहीं होने के कारण नवरात्रि महोत्सव पूरे नौ दिन मनाया जाएगा। इन नौ दिनों में 4 सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ मुहूर्तों के राजा रवि पुष्य योग नवमीं तिथि के दिन घटित हो रहा है। नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां सभी देवी मंदिरों में अंतिम चरण में शनिवार को शाम तक चलती रही। शक्ति धाम देवी दुर्गा मंदिर, खेरापति माता मंदिर, देवी दुर्गा मंदिर, खंडेरा वाली छौलेवाली माता रानी के दरबार, मां हिंगलाज माता बाड़ी, काली कंकाली शक्तिपीठ माता मंदिर गुदावल, बाराह माता मंदिर जामगढ़ भगदेई, नौदेवी शक्तिपीठ मुखर्जी नगर स्वामी शिवोम तीर्थ आश्रम रायसेन, हरसिद्धि माता मंदिर परवरिया आदि देवी मठों पर देवी भक्तों के लिए मेला आयोजित किए जाएंगे। इन देवी शक्तिपीठों में घट की स्थापना शुभ मुहूर्त में कर अखंड ज्योति देवी भक्तों ने जलवा दिए गए हैं।
ज्योतिषाचार्य पं. ओमप्रकाश शुक्ला सौजना के अनुसार नवरात्रि के दिन अंचल में घट स्थापना के शुभ मुहूर्त शुभ बेला सुबह 7.42 बजे से सुबह 9.14 बजे तक, अभिजित मुहूर्त सुबह 11.55 बजे से दोपहर 12.43 बजे तक, चंचल बेला दोपहर 12.08 बजे से दोपहर 1.40 बजे तक, लाभ बेला दोपहर 1.41 बजे से दोपहर 3.12 बजे तक, अमृत बेला दोपहर 3.13 बजे से शाम 4.44 बजे तक रहे। इन शुभ मुहुर्तों में घट स्थापना कर नौ देवियों की आराधना करना संकल्प सिद्धि के लिए विशेष शुभ फलप्रद रहा। नवरात्रि में धाता, आनंद एवं पदम योग के साथ-साथ सर्वार्थ सिद्धि योग एवं रवि पुष्य योग जैसे महायोगों का संगम भी रहा। 2 अप्रैल को धाता, 3 अप्रैल को आनंद योग और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 6:31 बजे से दोपहर 12:38 बजे रहेगा। दूसरा सर्वार्थ सिद्धि योग 5 अप्रैल को सुबह 6.28 बजे से प्रारंभ होकर दूसरे दिन 6 अप्रैल को सुबह 6.26 बजे तक रहेगा। तीसरा सर्वार्थ सिद्धि योग 9 अप्रैल रात्रि 1.42 बजे से सुबह 6.24 बजे तक तथा चौथ सर्वार्थ सिद्धि योग 10 अप्रैल को सुबह 6.23 बजे से दूसरे दिन सुबह 6.50 बजे तक रहेगा। 8 अप्रैल को पदम योग भी रहेगा। 10 अप्रैल रवि पुष्य योग भी घटित हो रहा है। इसकी अवधि दूसरे दिन तक रहेगी।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# धर्म
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
धर्म,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद