Post Top Ad
Saturday, April 2, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, पूजा करने जा रही वृद्धा के गले से बाइक सवारों ने खींची चेन।
UP, पूजा करने जा रही वृद्धा के गले से बाइक सवारों ने खींची चेन।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के तिलक नगर में मंदिर जा रही वृद्धा के गले से बाइक सवार लुटेरे चेन खींच कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ की। तिलक नगर निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रज्जन सिंह भदौरिया की पत्नी सरोजनी देवी शनिवार की दोपहर लगभग 12 बजे घर के पास बने मंदिर में पूजा करने जा रहीं थीं। वह जैसे ही मंदिर के पास पहुंची, तो अपाचे सवार दो युवक आए और उनके गले में पड़ी चेन खींच ले गए। गले से चेन खिंचते ही वृद्धा ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन तब तक बाइक सवार आंखों से ओझल हो गए। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर पहुंची चीता मोबाइल ने घटनाक्रम की जानकारी ली। मोहल्ले के लोगों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों में पीछे बैठा बदमाश चेहरा ढके हुए था। जबकि चालक का चेहरा खुला हुआ था। इसके बाद पुलिस मोहल्ले में रहने वाले ओम प्रकाश गुप्ता के घर सीसीटीवी फुटेज देखने पहुंची, लेकिन गृहस्वामी के घर पर न होने के कारण पुलिस फुटेज नहीं देख सकी। थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की जाएगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद