रायसेन, भाजपा किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन ग्राम धाँधला में हुआ सम्पन्न, दर्शन चौधरी हुए सामिल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, April 10, 2022

रायसेन, भाजपा किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन ग्राम धाँधला में हुआ सम्पन्न, दर्शन चौधरी हुए सामिल।

भाजपा किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन ग्राम धाँधला में हुआ सम्पन्न, दर्शन चौधरी हुए सामिल।

रायसेन, भाजपा किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन ग्राम धाँधला में हुआ सम्पन्न, दर्शन चौधरी हुए सामिल।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर, भाजपा किसान मोर्चा द्वारा, देश भर के जिलों में, आज किसान सम्मेलनों का आयोजन किया गया। केंद्र सरकार द्वारा विगत सात वर्षों में किसानों के हित मे लिए गए फैसलों व योजनाओं के बारे में इन किसान सम्मेलन में वक्ताओं द्वारा किसानो को बताया गया। मध्यप्रदेश में भी निरंतर प्रवास करने वाले किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन चौधरी ने 4 जिलों में किसान सम्मेलनों में शिरकत की। रायसेन जिला का जिला किसान सम्मेलन ग्राम धाधला में सम्पन्न हुआ। प्रदेशाध्यक्ष ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए विभिन्न योजनाओं का वखान किया, फसल बीमा में परिवर्तन, किसान सामान निधि, विधुत प्रदाय, नहरों के विस्तारीकरण, किसान रेल, देश की उपज का निर्यात में बढ़ना, ऐसी तमाम योजनाओं का वखान करते हुए आगामी चुनावों के लिए कमर कस के भाजपा के पक्ष में मतदान हो, ऐसा अपने अपने गावों में वातावरण बनाने का आग्रह किया। शिवराज सरकार के 17 वर्षों का जिक्र करते हुए कहाँ देश भर में किसान के लिए सबसे बेहतर काम करने का रिकॉर्ड आपके मुख्यमंत्री ने बनाया है। आपके नजदीक के मुख्यमंत्री को मुख्यमंत्री बना रहने का आशीर्वाद आपका वोट होता है, इसलिए आपसे आग्रह है, आपका आगामी समय मे वोट स्वरूप आशीर्वाद भाजपा को शिवराज को मिले। पूर्व विधायक रामकिशन पटैल ने अपने कार्यकाल में किये विकास कार्यों का वखान करते हुए कहा, इस गाँव को 3 तरफ से सड़कों से जोड़ने का काम उनके कार्यकाल में किया गया, गाँव वालों ने बताया 3 नही 5-5 तरफ से आपके कार्यकाल में ग्राम दूसरे गांवों से जुड़ा। कार्यक्रम का संचालन चंद्रभान ठाकुर द्वारा किया गया, जिला महामंत्री सुनील ठाकुर द्वारा कार्यक्रम का संयोजन किया गया।  राहुल पटेल प्रदेश सह सोशल मीडिया प्रभारी ने सरकार की नीतियों के बारे में बताया, अतिथियों में श्रवण पटेल, नान्हेंवीर ठाकुर, मोरब सिंह ठाकुर, राजेन्द्र ठाकुर, ओमप्रकाश मीणा, प्रयागराज रघुवंशी, संतोष धाकड़ व आस पास के क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

रायसेन, भाजपा किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन ग्राम धाँधला में हुआ सम्पन्न, दर्शन चौधरी हुए सामिल।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...