Post Top Ad
Friday, April 1, 2022
Home
अपराध
उज्जैन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
प्रेमी-प्रेमिका ने की शादी तो लड़की के परिजनो ने लड़की को घर में किया कैद, पत्नी को छुड़ाने पति बना गुंडा।
प्रेमी-प्रेमिका ने की शादी तो लड़की के परिजनो ने लड़की को घर में किया कैद, पत्नी को छुड़ाने पति बना गुंडा।
उज्जैन। जीवाजीगंज क्षेत्र में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दामाद बदमाशों के साथ अपने ससुराल पहुंचा। उसने सास पर हमला किया और चाकू लहराता हुआ पत्नी को जबरन साथ ले गया। मामले में पुलिस ने युवक और उसके साथियों पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अपहरण और मारपीट में साथ देने वाले एक दर्जन लोगों को भी हिरासत में ले लिया। देवास में रहने वाले आकाश सांगते कई दिनों से उज्जैन एसपी और कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहा था और दोनों ही जगह उसने अपनी नवविवाहिता पत्नी को उसके माता-पिता के चुंगल से निकालकर अपने साथ ले जाने की गुहार लगाई थी। जानकारी के मुताबिक, 11 फरवरी को दोनों ने मर्जी से देवास के आर्य समाज में शादी की थी। लड़की के घर वालों को इस शादी से आपत्ति थी। इसलिए इंदौर हाई कोर्ट पिटिशन दायर करने गए थे। कोर्ट से बाहर निकलते ही उज्जैन की थाना नागझिरी पुलिस दोनों को पकड़ कर ले आई। इसके बाद पुलिस ने आकाश की पत्नी रितिका को उसके माता-पिता के साथ भेज दिया लेकिन आकाश लगातार अधिकारियों के पास जाकर अपनी पत्नी को साथ ले जाने के लिए गुहार लगा रहा था। उसने इसके लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की थी।
आकाश को जब पत्नी नहीं मिली और ससुराल वाले लड़की को भेजने के लिए राजी नहीं हुए तो उसने बदमाश साथियों के साथ हथियार लेकर गुरुवार को युवती के घर धावा बोल दिया। वहीं पत्नी को ले जाने लगा तो सास सामने आ गईं, यह देख आकाश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया और साथियों के साथ चाकू लहराते हुए पत्नी को भगा ले गया। दिन दहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कुछ लोगों ने घटना का विडियो बना कर पुलिस तक पहुंचा दिया। इधर युवती के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पुख्ता जानकारी मिलते ही पुलिस ने खोजबीन कर कुछ बदमाशों को गिरफ्त में ले लिया। पुलिस के मुताबिक, लड़की को भगा कर ले जा रहे आकाश को लड़की के साथ पकड़ लिया। उसके साथ करीब एक दर्जन लोग भी थे। जिसमें उसके साथियों पर कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।
Tags
# अपराध
# उज्जैन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
उज्जैन,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद