महिला शिक्षिका और प्रिंसिपल ने स्कूल को बनाया अय्याशी का अड्डा, स्टोर रूम में करते थे अश्लीलता, ग्रामीणों ने विडियो बनाकर की वायरल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 22, 2022

महिला शिक्षिका और प्रिंसिपल ने स्कूल को बनाया अय्याशी का अड्डा, स्टोर रूम में करते थे अश्लीलता, ग्रामीणों ने विडियो बनाकर की वायरल।

महिला शिक्षिका और प्रिंसिपल ने स्कूल को बनाया अय्याशी का अड्डा, स्टोर रूम में करते थे अश्लीलता, ग्रामीणों ने विडियो बनाकर की वायरल।

महिला शिक्षिका और प्रिंसिपल ने स्कूल को बनाया अय्याशी का अड्डा, स्टोर रूम में करते थे अश्लीलता, ग्रामीणों ने विडियो बनाकर की वायरल।

छत्तीसगढ़। कांकेर स्थित एक हाईस्कूल को वहीं के प्रिंसिपल ने अपनी अय्याशी का अड्‌डा बना लिया। स्कूल की ही शादीशुदा एक महिला स्टाफ के साथ वह अवैध संबंध बना रहा था। बताया जा रहा है कि यह सब पिछले 9 सालों से चल रहा था। इस दौरान लोगों ने उसे रंगे हाथ पकड़ा, लेकिन सबूत नहीं होने के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर लोगों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया, जिसके बाद कलेक्टर ने आरोपी प्राचार्य को सस्पेंड कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, सारा मामला इंद्रप्रस्थ गांव के पीवी 39 स्थित हाईस्कूल का है। यहां पर राजेश पाल प्राचार्य के रूप में पदस्थ हैं। आरोप है कि उनका मिडिल स्कूल की एक शादीशुदा महिला स्टाफ से अवैध संबंध है। बात यहां तक भी ठीक थी, लेकिन दोनों ने स्कूल में ही रंगरेलियां मनानी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पढ़ाई के अलावा भी छुट्‌टी के दिन दोनों स्कूल में मिलते। फिर प्राचार्य कक्ष से जुड़े स्टोर रूम में मिलते थे, इसका पता गांव के लोगों को भी था।

प्राचार्य की इस हरकत का गांव वालों ने विरोध किया। इसे लेकर फरवरी में ही गांव के कुछ लोगों के साथ स्कूल स्टाफ की बैठक भी हुई। तब गांव की बदनामी के चलते प्राचार्य को मौखिक रूप से स्कूल छोड़ने भी कहा गया, लेकिन वह बहाने बनाते यहीं डटा रहा। इस पर ग्रामीणों ने शिकायत की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। इस पर ग्रामीणों ने वीडियो बनाया और 18 अप्रैल को कलेक्टर चंदन कुमार से शिकायत कर दी। उन्होंने जांच कराई तो मामला सही निकला। इंद्रप्रस्थ मिडिल स्कूल में वर्ग-2 शिक्षक के रूप में पदस्थ राजेश पाल को साल 2013-14 में वर्ग-1 में पदोन्नत कर हाईस्कूल में भेजा गया। साथ ही उन्हें यहां प्राचार्य बनाया गया। प्राचार्य राजेश पाल का मिडिल स्कूल में रहने के दौरान ही वहां की महिला स्टाफ से संबंध था। इस दौरान भी ये बात उजागर हुई थी। उन्हें चेतावनी भी दी गई, लेकिन कुछ दिन बाद पूरी घटना दब गई और मामला ठंडा पड़ गया। अब वीडियो वायरल होने के बाद फिर मामले ने तूल पकड़ा है।

महिला शिक्षिका और प्रिंसिपल ने स्कूल को बनाया अय्याशी का अड्डा, स्टोर रूम में करते थे अश्लीलता, ग्रामीणों ने विडियो बनाकर की वायरल।

संकुल में इस घटना होने के बाद फरवरी अंत में बैठक रखी गई। महिला स्टाफ की हरकतों को देखते हुए उसे तत्काल कार्य से हटा दिया गया। एक साथ चलने वाले मिडिल व हाईस्कूल को अलग-अलग कर दिया गया। इतना होने के बाद भी इसकी जानकारी न तो स्कूल स्टाफ ने और न ही संकुल समन्वयक ने BEO को दी। BEO केजुराम सिन्हा ने बताया बैठक की 18 अप्रैल को स्कूल से इसकी शिकायत मिली है। इसकी जांच कर DEO को रिपोर्ट सौंपी है। इंद्रप्रस्थ हाईस्कूल प्राचार्य और मिडिल स्कूल की महिला स्टाफ के बीच संबंध सालों से हैं। आरोप है कि दोनों स्कूल में ही संबंध बनाते रहे हैं। दोनों अवकाश के दिन भी स्कूल पहुंचते थे और अंदर जाने के बाद कमरा बंद कर लेते थे। कोरोनाकाल में स्कूल पूरी तरह बंद थे तब भी दोनों यहां पहुंच रहे थे। इससे लोगों को शक हुआ। जांच करने पर खुलासा भी हो गया। इसके बाद वे कई बार स्कूल लगे रहने के दौरान भी कमरे में अकेले जाते दिखे।

महिला शिक्षिका और प्रिंसिपल ने स्कूल को बनाया अय्याशी का अड्डा, स्टोर रूम में करते थे अश्लीलता, ग्रामीणों ने विडियो बनाकर की वायरल।

वीडियो के साथ ही प्राचार्य व एक युवक के बीच मामले को लेकर की गई चर्चा का ऑडियो क्लिप भी वायरल हुआ है। हालांकि वह बंगाली में है। इसमें प्राचार्य अपनी गलती कबूल करते युवक से माफी मांग रहा है। युवक वीडियो वायरल करने की धमकी देते पैसे की डिमांड करता है। कहता है कि पैसे आज नहीं, कल छोड़ना। इसके लिए रकम व जगह बता दी जाएगी। पैसे मिलने पर वीडियो भी डिलीट कर दिया जाएगा। प्राचार्य कह रहा है जहां बोलोगे रकम छोड़ दूंगा। जिला शिक्षाधिकारी के मुताबिक, इंद्रप्रस्थ हाईस्कूल में पदस्थ प्राचार्य के खिलाफ शिकायत मिली थी। BEO से इसकी जांच करा कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को प्रेषित किया गया था। इसके बाद कलेक्टर ने गुरुवार को प्राचार्य को निलंबित कर दिया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...