शादीशुदा महिला और दो बच्चो की मां पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, महिला जान बचाने दौड़कर घर में घुसी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, April 22, 2022

शादीशुदा महिला और दो बच्चो की मां पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, महिला जान बचाने दौड़कर घर में घुसी।

शादीशुदा महिला और दो बच्चो की मां पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, महिला जान बचाने दौड़कर घर में घुसी।

शादीशुदा महिला और दो बच्चो की मां पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, महिला जान बचाने दौड़कर घर में घुसी।

दक्षिणी पश्चिमी दिल्ली के सागरपुर इलाके में दिनदहाड़े सिरफिरे आशिक ने एक महिला के ऊपर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर हमला कर दिया। घायल होने के बाद महिला अपनी जान बचाने के लिए एक घर में घुस गई। जहां रहने वाले लोगों ने घायल महिला को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, अशोक पार्क स्थित गली-संख्या-08 के पास राधे श्याम की कबाड़ी की दुकान है, दुकान के समीप ही उसका घर है। दोपहर करीब ढ़ाई बजे राधेश्याम को किसी ने बताया कि गली में एक महिला को कोई चाकू मार रहा है। राधेश्याम तुरंत गली की ओर दौड़ा तो देखा एक महिला उसके घर में घुसी है। घर के अंदर जाकर देखा तो महिला के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चाकू के घाव थे। महिला जमीन पर गिर पड़ी, जिसे राधे श्याम ने अपने भाई की मदद से स्कूटी से तुरंत दीनदयाल हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
 
शादीशुदा महिला और दो बच्चो की मां पर सिरफिरे आशिक ने चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, महिला जान बचाने दौड़कर घर में घुसी।

वहीं, हॉस्पिटल से ही मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस की मानें तो महिला शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वहीं, आरोपित भैरव भी शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चे हैं। मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखने वाला भैरव और मृतका आरती सागरपुर के अलग-अलग इलाकों में रहते थे। फिलहाल सागर पुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल हॉस्पिटल के शवगृह में सुरक्षित रखवा दिया है और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला अशोक पार्क कैसे आई ? क्या उसे भैरव ने बुलाया था या फिर महिला किसी काम से आई थी ? फिलहाल पुलिस सभी दृष्टिकोण से मामले की जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...