रायसेन, मुख्यमंत्री ने 500 करोड रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 26, 2022

रायसेन, मुख्यमंत्री ने 500 करोड रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।

मुख्यमंत्री ने 500 करोड रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।

रायसेन, मुख्यमंत्री ने 500 करोड रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रायसेन जिले की बेगमगंज पहुंचे और लगभग 500 करोड रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया बहीं महाराणा प्रताप, रानी अवंती बाई, कर्मा बाई और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण किया।इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव, पूर्व कैबिनेट मंत्री और स्थानीय सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत और विधायक जालम सिंह पटेल भी मंच पर मौजूद रहे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दोपहर 3 बजे रायसेन जिले कि तहसील बेगमगंज पहुंचे और लगभग 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, महाराणा प्रताप, अवंतीबाई और कर्मा देवी की मूर्ति का अनावरण भी किया।मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से उतरते ही कालेज परिसर में ही एक पौधा लगाया। वही इस कार्यक्रम में 20 मिनट देरी से पहुंची उमा भारती का मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चिलचिलाती धूप में महाराणा प्रताप की मूर्ति के पास खड़े होकर इंतजार भी किया।वहीं मंच पर उमा भारती ने आम जनता से देरी से आने के कारण माफी भी मांगी तो वही बड़ा बयान भी दिया उमा भारती ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री पद की जिम्मेदारी नरेंद्र मोदी ने संभाली थी।तभी अमेरिका के एक प्रतिष्ठित अखबार ने संपादकीय लेख लिखा था कि भारत अब आजाद हुआ है। वही शिवराज सिंह चौहान के द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों का गुणगान भी किया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा विकास की गंगा बहाई जा रही है।जन संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने उदबोधन में कहा कि मध्य प्रदेश की जनता को अब किसी प्रकार से परेशान होने की जरूरत नहीं है उनका मामा उनके लिए सदैव तत्पर है वही प्रदेश के विकास में किसी प्रकार से कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।मुख्यमंत्री ने स्थानीय विधायक रामपाल सिंह राजपूत की मांग पर सिलवानी में एक बिजली सर्विस स्टेशन और बेगमगंज में खेल स्टेडियम की माँग को भी पूरा किया तो बहीं दोनो तहसील के विकास के लिये एक एक करोड़ की राशि देने की घोषणा भी की। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हमने गुंडों से 21000 एकड़ जमीन मुक्त कराई है। जिसे जिसे गरीबों में बांटा जाएगा और इस जमीन की कीमत लगभग 15000 करोड बताइए वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की तो वहीं उनकी योजनाओं का भी गुणगान किया। लगभग 500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया है।

रायसेन, मुख्यमंत्री ने 500 करोड रुपए के विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...