UP, सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करें, जिम्मेदार बने, सुरक्षित रहे - पीटीओ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, May 26, 2022

UP, सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करें, जिम्मेदार बने, सुरक्षित रहे - पीटीओ।

सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करें, जिम्मेदार बने, सुरक्षित रहे - पीटीओ।

  • सड़क सुरक्षा माह 19 मई सें 18 जून 2022।

UP, सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करें, जिम्मेदार बने, सुरक्षित रहे - पीटीओ।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। यातायात माह अनुपालन में यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को यातायात पुलिस की ओर से दिबियापुर नहर पुल पर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही लोगों में जागरूकता बैनर, पम्पलेट का वितरण कर नियम का पालन करने की अपील की गई। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए इस समय माह मई में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में यातायात पुलिस की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर बैनर व पोस्टर के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पीटीओ रेहाना बानो ने नहर पुल पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों, स्वामियों को यातायात के संबन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाये गए वाहनों का चालान भी किया गया। टीम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यातायात जागरूकता से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। इसमें आमजन से सहयोग की अपेक्षा है। लोग खुद जागरूक होकर नियम का पालन करें और लोगों को भी जागरूक करते हुए उनसे नियम का पालन करने को कहें। वाहन तेज गति से न चलाएं, सड़क पर स्टंट ना करें, वाहन मोड़ते समय नियम को ध्यान में रखें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें, शराब पीकर या अन्य नशा कर वाहन बिलकुल भी न चलाएं।

UP, सड़क सुरक्षा नियमो का पालन करें, जिम्मेदार बने, सुरक्षित रहे - पीटीओ।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...