भावभीनी श्रृद्धांजलि :- नहीं रहे पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 4, 2022

भावभीनी श्रृद्धांजलि :- नहीं रहे पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे।

भावभीनी श्रृद्धांजलि :- नहीं रहे पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे।

भावभीनी श्रृद्धांजलि :- नहीं रहे पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिला मुख्यालय के गेट के पास हुए एक सड़क हादसे में नगर पालिका परिषद औरैया के पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे एडवोकेट कालकवलित हो गए। वे 73 वर्ष के थे, दुबे किसी कार्य से अपने साथी अधिवक्ता अंजनी दीक्षित के साथ जिला मुख्यालय में विकास भवन ककोर गये हुए थे। जहाँ से वे औरैया जिलाधिकारी कार्यालय भी गए। एक बजे साथी अधिवक्ता अंजनी दीक्षित के साथ बाइक पर सवार होकर वापस औरैया आने के लिए निकले थे। उनकी बाइक मुख्यालय गेट से बाहर ही निकली ही थी कि तभी विकास भवन की ओर से आ रही तेज रफ्तार प्रेस लिखी कार ने उनकी बाइक में भीषण टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पूर्व चेयरमैन दुबे बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और उनका सिर सड़क से टकरा गया, जिससे उन्हें अंदरुनी गंभीर चोटें आ गई। जबकि साथी अधिवक्ता दीक्षित हेलमेट लगाये हुए थे, जिस कारण उन्हें ज्यादा चोट नहीं आई। मौके पर मौजूद लोग पूर्व चेयरमैन दुबे को घायलावस्था में जिला अस्पताल चिचोली ले गये। जहां पर चिकित्सकों ने दुबे के सिर में गंभीर चोट को देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद किस्मत ही कही जाएगी कि एम्बुलेंस न मिलने पर परिजन व अधिवक्ता सौरभ पाठक उन्हें निजी वाहन से पनेसिया हॉस्पिटल कानपुर के लिए रवाना हो गए। लेकिन कानपुर पहुँचने से पहले उनकी आत्मा ने शरीर का साथ छोड़ दिया। अस्पताल पहुँचने पर चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। पूर्व चेयरमैन एवं अधिवक्ता की मृत्यु पर औरैया शहर समेत पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। जिले के अधिवक्ताओं, राजनीतिक, सामाजिक व्यक्तियों, व्यापारियों आदि ने पूर्व चेयरमैन की मृत्यु पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। जनपद ने एक श्रेष्ठ राजनीतिज्ञ और कुशल वक्ता खो दिया।
घातक रिपोर्टर परिवार की ओर से दुबे को भावभीनी श्रृद्धांजलि

भावभीनी श्रृद्धांजलि :- नहीं रहे पूर्व चेयरमैन एवं सुभाष विचार मंच के संरक्षक धर्मेश दुबे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...