UP, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की बैठक संपन्न। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, June 4, 2022

UP, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की बैठक संपन्न।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की बैठक संपन्न।

UP, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की बैठक संपन्न।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिलाधिकारी ने प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम तथा स्वतंत्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान की भावना को जाग्रत करने के उद्देश्य से आगामी 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया है। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद के समस्त सरकारी, सार्वजनिक क्षेत्र के प्रतिष्ठानों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यावसायिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, गैर सरकारी संगठनों, रेस्टोरेन्ट, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, टोल प्लाजा, पुलिस चौकी/थाना इत्यादि में अनिवार्य रूप से झंडा फहराया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद को दिये गये लक्ष्यों के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में झंडों का निर्माण सुनिश्चित कराया जाये। झंडों के निर्माण हेतु स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय टेलर्स तथा आई.टी.आई. व अन्य वोकेशनल केंद्रों के दक्षकारों का चयन करते हुए झंडा निर्माण समूहों का गठन कर लिया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बैनर, पम्पलेट, स्टैण्डी, होर्डिंग्स द्वारा स्थानीय भाषा एवं बोली में कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराया जाये। परिवहन निगम की समस्त बसों, निजी बसों, ट्रकों एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों तथा सरकारी वाहनों में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के संदेश का स्टीकर लगाया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम हेतु जनपद के समस्त सरकारी अधिकारी/कर्मचारियों, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कर्मियों, आशा बहुओं आदि को निर्धारित लक्ष्य दिया जाये। जो झण्डे के निर्माण में निर्धारित मानकों एवं झण्डे के फहराने के नियमों की जानकारी नागरिकों को देते हुए उसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाये। बैठक में परियोजना निदेशक हरेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

UP, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा कार्यक्रम की बैठक संपन्न।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...